अमित शाह का कांग्रेस पर तंज- वन रैंक वन पेंशन को बताया ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’

Amit Shah says Congress OROP is Only Rahul Only Priyanka
अमित शाह का कांग्रेस पर तंज- वन रैंक वन पेंशन को बताया ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’
अमित शाह का कांग्रेस पर तंज- वन रैंक वन पेंशन को बताया ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’
हाईलाइट
  • अमित शाह ने कहा
  • कांग्रेस के लिए OROP का मतलब ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’ है।
  • हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा।

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए OROP का मतलब वन रैंक वन पेंशन है, लेकिन कांग्रेस के लिए OROP का मतलब ‘ओनली राहुल ओनली प्रियंका’ है। बीजेपी अध्यक्ष ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब आम चुनाव नजदीक है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को राजनीति में उतारा है।

शाह ने कहा, "केंद्र की मोदी सरकार ने वन रेंक वन पेंशन (OROP) पर किया गया वादा एक साल के भीतर पूरा किया। पीएम ने सैनिकों को OROP दिया। जबकि कांग्रेस ने केवल "ऑनली राहुल, ऑनली प्रियंका" दिया। हमारा वन रैंक वन पेंशन सेना के जवानों के परिवारों के कल्याण के लिए है, जबकी उनका (कांग्रेस) वन रैंक वन पेंशन गांधी और वाड्रा परिवार के लिए है।"

 

 

JNU विवाद पर राहुल गांधी को घेरा
अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी JNU में देश द्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने जाते हैं। राहुल बाबा मेरे नेता (मोदी) को जितनी गाली देनी है दे दो, लेकिन कान खोलकर सुनलो अगर भारत माता के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी। ऐसे लोगों की जगह जेल में है।"

देश को चाहिए मजबूत सरकार, न की मजबूर सरकार
शाह ने कहा, देश की जनता को मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार चाहिए न कि विपक्ष की मजबूर सरकार। उन्होंने कहा, "देश को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसको एक लीडर चलाए, देश को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसको कोई डीलर चलाए।"

राजा-रानी और राजकुमार की सरकार
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "अभी हमारे मित्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल की सरकार की प्रशंसा कर रहे थे। बात सही है पांच साल तक कांग्रेस की सरकार देखी है, जहां राजा-रानी ओर राजकुमार के अलावा किसी का स्थान नहीं था। बीजेपी की जयराम सरकार ने हिमाचल की जनता को सरकार का एहसास कराया।"

शहादत से नहीं डरते जवान
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, "हिमालय की कंदराओं से कन्याकुमारी तक आवाज जानी चाहिए कि 2019 में पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनने जा रही है।" अमित शाह ने कहा, "मित्रों, आज एक लंबे अर्से के बाद मैं देवभूमि पर आया हूं। यह देवभूमि, वीरभूमि..उसके कई सारे देवी-देवता देशभर के लोगों की श्रद्धा के केंद्र बने हैं। मैं आज इस देवभूमि-वीरभूमि को श्रद्धा के साथ नमन करके अपनी बात की शुरुआत करना चाहता हूं। हिमाचल उन राज्यों में से हैं, जिसके जवान देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान देने से नहीं झिझकते। हिमाचल एक ऐसा प्रदेश है जिसे चार-चार परमवीर चक्र प्राप्त करने का सम्मान मिला है।"

Created On :   28 Jan 2019 7:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story