आखिर क्यों KBC के सेट पर छलक आए बिग बी के आंसू ?

amitabh bachchan cried on the set of kaun Banega Corerepati.
आखिर क्यों KBC के सेट पर छलक आए बिग बी के आंसू ?
आखिर क्यों KBC के सेट पर छलक आए बिग बी के आंसू ?

डिजिटल डेटस्क, मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की सादगी उनके टीवी रियलिटी शो "कौन बनेगा करोड़पति" में देखने को अक्सर मिल ही जाती है। हाल में शूट किए गए केबीसी के एक एपिसोड में अनिताभ एक और रूप देखने को मिला। उन्हें पहली बार सबने हकीकत में भावनाओं में बहते हुए देखा गया। शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि बिग बी के आंखों से आंसू छलक गए।                                       

दरअसल हमेशा अपनी बावनाओं को छुपा कर रखने वाले बिग बी सेट पर इसलिए रो पड़े, क्योंकि उनके जन्मदिन के मौके पर "केबीसी" की टीम ने जबरदस्त अंदाज में उनका 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। फैंस का प्यार देख कर बिग बी खुद के आंसू रोक नहीं पाए और रो पड़े। 

 

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को सदी के महानाय का 75वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए बिग बी के स्कूल के टीचर्स, प्रिंसिपल और स्टूडेंट्स ने एक खास वीडियो मैसेज उनके लिए बनाकर भेजा, जिसे देख वो बेहद भावुक हो गए। 

                                         

बिग बी ने इस बीच अपने बाबू जी को भी याद किया। माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बिग बी के पसंदीदा सितार वादक नीलाद्री कुमार ने अपनी टीम के साथ उन्हें मधुर संगीत के साथ म्यूजिकल बर्थडे विश दिया। केबीसी का यह एपिसोड 11 अक्टूबर को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

जन्मदिन नहीं मनाएंगे बिग बी

                                                                          

अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया है कि इस बार वो अपना जन्मदिन और दिवाली का त्योहार नहीं मना पाएंगे। बिग बी ने कहा कि इस दौरान वो यात्रा पर होंगे। इसलिए जन्मदिन के साथ-साथ दिवाली का त्योहार भी नहीं मना पाएंगे। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी।

17 सालों से प्रसारित हो रहा है शो

                         

"कौन बनेगा करोड़पति" साल 2000 में पहली बार "स्टार प्लस" पर प्रसारित किया हुआ था। ये ब्रिटिश शो  "हू वांट्स टू बी ए मिलिनेयर" के आधार पर आधारित है। केबीसी को शुरू से ही अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था। हालांकि साल 2007 में केबीसी को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
 

Created On :   9 Oct 2017 6:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story