अमिताभ ने पोती को 7वें जन्मदिन पर ढेर सारी दुआओं के साथ दी बधाई

अमिताभ ने पोती को 7वें जन्मदिन पर ढेर सारी दुआओं के साथ दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई । एक्ट्रेस एश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की बेटी अराध्या सात साल की हो गई हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने पोती अराध्या बच्चन के बर्थडे पर बधाई दी। आराध्या के 7वें जन्मदिन पर उनके दादा यानी बिग बी ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर आराध्या की फोटो शेयर की और दुआएं दी। फोटो में आराध्या स्माइल कर रही हैं और काफी क्यूट लग रही हैं। इस दौरान वो अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं। वो सफेद रंग की प्रिंटेड टीशर्ट में हैं और उन्होंने पिंक कलर का हेयरबैंड लगाया है। 

 

खुश रहने और गर्व से जीने की दी दुआएं

अमिताभ ने बहुत ही भावुक संदेश में आराध्या को हमेशा खुश रहने और गर्व से जीने की दुआएं दी हैं। अमिताभ ने लिखा, "मैं नन्ही परी के जन्मदिन की संध्या पर उसे ढेरों शुभकामनाएं और आशीष देता हूं कि उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो। आराध्या बच्चन, हमारे घर में बेटी का आशीर्वाद है।" 

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वो अक्सर अपने अनुभव फैन्स से शेयर करते रहते हैं। साथ ही गुजरे वक्त की यादें भी साझा करते हैं। ऐसे पोती को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर बधाई देना तो बनता ही था। 


 

पापा अभिषेक ने भी सोशल मीडिया पर दी बधाई

बता दें, अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में बेटी आराध्या ही नहीं बल्कि अभिषेक व ऐश्वर्या की भी स्केच बना हुआ है। अभिषेक ने आराध्या को हैप्पी बर्थडे लिटिल प्रिंसेज लिखा है। बती दें, अभिषेक और ऐश्वर्या वर्ष 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने 2011 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया, जिसे प्रशंसक "बेटी बी" भी कहते हैं।

 

मां ऐश्वर्या रहती हैं सोशल मीडिया से दूर 

एक्ट्रेस ऐश्वर्या बच्चन हमेशा से ही सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। वो किसी भी मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं आती हैं। पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टीवल के दौरान उन्होंने अपना इंस्टाग्राम एकाउंट बनाया था, लेकिन वो भी उनकी पीआर टीम ही हैंडल करती है। वो एक तरह की फैन पेज ही मालूम होता है। एश्वर्या के इंस्टाग्राम पेज पर आराध्या के जन्मदिन पर उनकी पीआर टीम ने ही एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी।

Created On :   17 Nov 2018 3:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story