आनंद महिंद्रा ने रिक्शा पर देखा कंपनी का उल्टा Logo, फिर इस प्रतिक्रिया से जीता दिल

Anand Mahindra saw the companys logo on the rickshaw,
आनंद महिंद्रा ने रिक्शा पर देखा कंपनी का उल्टा Logo, फिर इस प्रतिक्रिया से जीता दिल
आनंद महिंद्रा ने रिक्शा पर देखा कंपनी का उल्टा Logo, फिर इस प्रतिक्रिया से जीता दिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ ही लोकप्रिय बिजनेसमैन हैं। अधिकांश वे अपने अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। वे दिलचस्प वीडियो और तस्वीरें शेयर करने के अलावा वो फैंस की पोस्ट पर रिप्लाई भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर नीरज प्रताप सिंह के ट्वीट को साझा किया है। क्या है इस ट्वीट की खास बात आइए जानते हैं...

बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर नीरज प्रताप सिंह के ट्वीट को साझा किया है। इस ट्वीट में नीरज ने एक रिक्शा की तस्वीर शेयर की है, जिसके पीछे महिंद्रा का लोगो लगा हुआ है और नीरज ने इस पर आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया मांगी है। दरअसल रिक्शे पर  महिंद्रा का लोगो उल्टा लगाया गया है।

जनता का जीता दिल
प्रतिक्रिया देते हुए लिखा अपने ट्वीट में आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘मुझे लगता है नीरज तुम्हें यह फनी लगा, और हां… यह है भी। खासतौर पर तब, जब Logo को उल्टा लगाया गया है! लेकिन मैं बेहद खुश हूं, क्योंकि अगर एक रिक्शा चालक हमारे ब्रांड को आकांक्षा के रूप में देखता है, तो हम उसे नया और अपग्रेडिड वाहन देंगे, जिससे वह जिंदगी में आगे बढ़ सके। 

यूजर्स ने किए ये कमेंट
आनंद महिंद्रा के इस बयान ने एक बार फिर जनता का दिल जीत लिया है। वहीं उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद लोगों ने कई शारे ट्वीट किए और उन्हें धन्यवाद दिया। आनंद महिंद्रा के लिए एक यूजर ने लिखा, प्रोत्साहित करते हैं सर आप... वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, दिल जीत लिया सर जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, बड़ा होकर महिंद्रा बनूंगा...

Created On :   29 Nov 2019 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story