बाहुबली अनंत सिंह को थी मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी पर शक की सुईं

Anant Singh murder conspiracy doubt on Mukhtar Ansari in mokama
बाहुबली अनंत सिंह को थी मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी पर शक की सुईं
बाहुबली अनंत सिंह को थी मारने की साजिश, मुख्तार अंसारी पर शक की सुईं

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सोनपुर मेले में मारने की साजिश रची गई थी। यह खुलासा किया है बिहार पुलिस ने, जिसके अनुसार अपराधियों ने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली थी। पटना पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एक अपराधी ने कबूला कि अनंत सिंह को मारने की साजिश रची गई थी। मरांची थाना के जलालपुर गांव का रहने वाले चर्चित अपराधी मोनू और बिहारशरीफ के नीलेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ के दौरान मोनू ने बताया कि उसने अनंत सिंह की हत्‍या की सुपारी ली थी।

 


 

मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी पर शक की सुईं

पुलिस की गिरफ्त में आए कांट्रैक्ट किलर मोनू कुमार और नीलेश कुमार मोकामा विधायक अनंत सिंह की हत्या की साजिश रच रहे थे। मोनू ने खुलासा किया कि उसका दूसरा भाई सोनू यूपी के मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी के संरक्षण में है। मोनू ने पुलिस के सामने कबूला कि सोनपुर मेला के दौरान वह मुख्तार अंसारी के शूटरों के साथ अनंत सिंह की हत्या के फिराक में पहुंचा था, लेकिन मेले में विधायक के नहीं पहुंचने से प्लान फेल हो गया।

 

 

50 लाख रुपए की सुपारी

 

जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह अपने घोड़े के साथ सोनपुर मेले में पहुंचे थे। शुक्रवार की रात बाढ़ में स्थित एक ईंट भट्ठा के पास फिर से मोनू और नीलेश मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनके करीबी मुखिया प्रत्याशी की मणि सिंह हत्या की साजिश रच रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, मोनू और नीलेश ने विधायक की हत्या के लिए 50 लाख रुपए की सुपारी ली है। दोनों के साथ मनोज सिंह और मुख्तार के करीबी भोला सिंह और मुकेश सिंह भी थे।

 

 


 

पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

 

मोनू कुमार अपने भाई सोनू के साथ सोनू-मोनू गैंग संचालित करता है। लूट, रंगदारी, मर्डर इनका पेशा है। गिरोह के तार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड व पश्चिम बंगाल में भी फैले हैं। दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक लूट, रंगदारी सहित संगीन मामले दर्ज हैं। इनके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। एसएसपी मनु महाराज ने सोनू-मोनू को दबोचने के लिए स्पेशल टीम गठित की थी। पूछताछ में पता चला है कि मुख्तार अंसारी के इशारे पर दोनों घटना को अंजाम देते थे। किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद झारखंड, दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों के बदमाशों के ठिकानों में शरण लेते हैं। 

 

Created On :   21 Jan 2018 5:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story