आंध्रप्रदेश के BJP अध्यक्ष हरि बाबू का इस्तीफा, नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द

Andhra Pradesh bjp president k hari babu resign before karnataka assembly election 2018
आंध्रप्रदेश के BJP अध्यक्ष हरि बाबू का इस्तीफा, नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द
आंध्रप्रदेश के BJP अध्यक्ष हरि बाबू का इस्तीफा, नए अध्यक्ष का ऐलान जल्द

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। कर्नाटक चुनाव से पहले आंध्रप्रदेश के BJP अध्यक्ष कंभमपाटी हरि बाबू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। तेलगू देशम पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद नए सिरे से अपनी पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। ये गठबंधन टूटने से 2019 के लोकसभा चुनाव और आगामी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP पर काफी असर पड़ सकता है। गठबंधन ख़त्म होने के बाद जानकार मानते हैं कि टीडीपी कर्नाटक चुनाव में BJP को कड़ी टक्कर दे सकती है।

ये भी पढ़ें : तोगड़िया का राम मंदिर के लिए अनशन शुरु, पीएम मोदी पर सीधा वॉर

अध्यक्ष की रेस में इन नामों पर होगी चर्चा
अब के. हरि बाबू के इस्तीफा देने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की रेस में एमएलसी के सोमू वीरराजू का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इसके बाद पूर्व मंत्री और पार्टी नेता पी मानिकला राव, काना लक्ष्मीनारायण और डी पुरंदारेश्वरी का नाम भी अध्क्षय पद की रेस में है। अब देखना होगा कि पार्टी इस नई जिम्मेदारी को किसके कंधों पर डालती है। इस नई जिम्मेदारी को सौंपने का जिम्मा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और उनकी टीम पर ही है।

ये भी पढ़ें : भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की अटकलों पर सीएम की मुहर

लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में BJP
बता दें कि BJP के सोमू वीरराजू और पी मानिकला राव में से किसी एक को आंध्रप्रदेश का अध्यक्ष बना सकती है, क्योंकि ये दोनों नाम ही "कापू समुदाय" से आते हैं। टीडीपी के खिलाफ जाकर कांग्रेस से अलगाव के बाद BJP में शामिल हो चुके दो नेताओं को पार्टी ज्यादा मौके देना चाहती है। ये दो नेता काना लक्ष्मीनारायण और डी पुरंदारश्वरी हैं, जो 2012 में कांग्रेस को छोड़कर BJP से जुड़ गए थे। इन्हीं दो के सहारे BJP विधानसभा और 2019 को जीतना चाहेगी।

Created On :   17 April 2018 11:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story