अणे बोले - विदर्भ कांग्रेस बनाने से मिलेगी पार्टी को संजीवनी

Ane said - Vidarbha Congress will get life to the party
अणे बोले - विदर्भ कांग्रेस बनाने से मिलेगी पार्टी को संजीवनी
अणे बोले - विदर्भ कांग्रेस बनाने से मिलेगी पार्टी को संजीवनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य के पूर्व महाधिवक्ता व विदर्भवादी नेता श्रीहरि अणे ने कहा है कि विदर्भ में पार्टी का आधार कायम है। विदर्भ कांग्रेस बनाने की पेशकश यहां के नेताओं ने करना चाहिए। विदर्भ कांग्रस बनने से राज्य में भी पार्टी को संजीवनी मिलेगी। अणे रविवार को कांग्रेस के शहर कार्यालय देवडिया भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा चुनाव के दौरान उनके कांग्रेस को लेकर सुझाव को लेकर राजनीति क्षेत्र में कई कयास लगाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में केवल विदर्भ में कांग्रेस जमीन स्तर पर जीवंत है। यहां के कार्यकर्ता प्रमाणिकता के साथ काम कर रहे हैं। लेकिन पश्चिम महाराष्ट्र के नेताओं के कहने पर कांग्रेस हाइकमान यहां के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर ध्यान नहीं देता है। फिलहाल कांग्रेस को विदर्भ से ही संजीवनी मिल सकती है।

विदर्भ स्तर पर विदर्भ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का निर्माण करके विदर्भ आंदोलन को खड़ा किया जाए तो विदर्भ में कांग्रेस को पहले जैसी ताकत मिलेगी। उन्होंने जवाहरलाल नेहरु व बापूजी अणे के दुर्लभ चित्र शहर कांग्रेस को भेंट किए। शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि विदर्भ स्तर पर कांग्रेस कमेटी बनने से यहां के वास्तविक कार्यकर्ताओं का योग्य मूल्यमापन हो पाएगा। जनता की समस्या का निराकरण होगा। कांग्रेस मजबूत होगी। कार्यक्रम का संचालन गजराज हटेवार ने किया। परिचय संदेश सिंगलकर ने कराया। आभार दयाल जशनानी ने माना।  विशाल मुत्तेमवार,अभिजीत वंजारी,संजय महाकालकर, दिनेश बानाबाकोडे,जयंत लुटे,अशोकसिंग चव्हाण,बंडोपंत टेंभुर्णे,प्रशांत धवड, संदीप सहारे, मनोज सांगोले, रमेश पुणेकर, अशोक यावले उपस्थित थे।

Created On :   22 Sep 2019 1:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story