VIDEO : मेट्रो स्टेशन पर पब्लिक के बीच लड़की ने उठाया अपना स्कर्ट

Anna Dovglyuks skirt at metro station Russia, watch video her
VIDEO : मेट्रो स्टेशन पर पब्लिक के बीच लड़की ने उठाया अपना स्कर्ट
VIDEO : मेट्रो स्टेशन पर पब्लिक के बीच लड़की ने उठाया अपना स्कर्ट

डिजिटल डेस्क, माॅस्को। कम उम्र की बेहद खूबसूरत लड़की मेट्रो स्टेशन में पब्लिक के बीच अपना स्कर्ट उठाने लगी। वह कई बार ऐसा करते हुए दिखी। मेट्रो स्टेशन पर मौजूद लोग यह सोचने मजबूर थे कि आखिर ये क्या है। 


ऐना डोवगयुक एक सोशल वर्कर हैं महिलाओं के प्रति अवेयरनेस को लेकर लगातार प्रोग्राम चलाती रहती हैं, लेकिन बीट मेट्रो स्टेशन पर सभी उन्हें देखकर हैरान रह गए। वे पब्लिक के सामने ही अपना स्कर्ट उठाते हुए दिखीं। लोग उन्हें देखकर हैरत में पड़ गए, लेकिन किसी ने भी उनसे पूछने की हिम्मत नहीं जुटाई। स्टेशन पर आने वाला हर वर्ग का व्यक्ति उनकी इस हरकत के पीछे का कारण जानना चाहता था। वहीं लोगों की आश्चर्य भरी नजरें लगातार उन्हें ही घूरे जा रही थीं। 

 

ऐना ने लिखा...

ऐना आखिर ऐसा क्यों कर रही थीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इसमें ऐना अपना रेड कलर का स्कर्ट उठाते हुए दिख रही हैं। ऐना ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, यह वीडियो उन लोगों के लिए समर्पित हैं जिन्हें स्कर्ट के अंदर झांकना पसंद हैं। जो महिलाएं तुम्हारा शिकार बनी हैं उन सभी की ओर से यहां देखो। उन्होंने लिखा, What"s under my skirt?

VIDEO : मेट्रो स्टेशन पर पब्लिक के बीच लड़की ने उठाया अपना स्कर्ट

जता रहीं थीं विराेध

ऐना ऐसा करके उन लोगों के प्रति अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं जो महिलाओं को बुरी नजर से देखते हैं और उन्हें अपना शिकार बनाते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद लगातार इस वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ रही है। कुछ लोग ऐना की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनके इस तरीके को बेहद ही गलत मान रहे हैं। 

बहरहाल, उनका ये वीडिया क्रांति का काम कर रहा है। हर घर में इसकी चर्चा है। रशिया में लोग इस विषय पर सोचने मजबूर हो गए हैं। ऐना महिला हितों के लिए काम करती हैं। 
 

Created On :   31 Oct 2017 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story