अफ्रीका में अजनबी के साथ डांस करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखें VIDEO

अफ्रीका में अजनबी के साथ डांस करती नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखें VIDEO

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ साउथ अफ्रीका में एंजॉय कर रही हैं। एक तरफ विराट कोहली अफ्रीका टीम के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का शर्मा मस्ती के मूड में केपटाउन की सड़कों पर नाचती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें अनुष्का शर्मा एक अनजान शख्स के साथ सड़क पर डांस करती दिख रही हैं। यहां अनुष्का देखते देखते अचानक से उस शख्स के साथ डांस करने लगती हैं। वह शख्स कौन है, इसकी पहचान नहीं हुई है।

शुक्रवार को केप टाउन में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है तो वहीं अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि केप टाउन के सड़क के किनारे कई लोग खड़े हुए हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो विराट कोहली के एक फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में अनुष्का एक अंग्रेजी गाने पर फनी अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। फिलहाल वीडियो को गौर से देखा जाए तो वह शख्स स्ट्रीट डांसर दिखाई दे रहा है। विराट के फैन पेज की ओर से यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि क्या कोई अनुष्का शर्मा की तरह अपने पैरों को हिला सकता है।

अनुष्का को अगर डांस करने का मौका मिल जाए तो वह यह मौका कभी भी नहीं छोड़ती हैं। यह पिछले वायरल हुए कई वीडियो में देखा जा चुका है। ऐसे ही कई और भी वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें अनुष्का फनी अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। इससे पहले भी अनुष्का अपने दिल्ली और मुंबई के रिसेप्शन में डांस करती हुईं दिखाई दी थीं। बता दें कि अनुष्का के पति विराट कोहली को भी डांस करना काफी पसंद है।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को अचानक शादी करके सभी को सरप्राइज दिया था। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी दिए थे। इस रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया से लेकर खेल, राजनीति और बिजनेस के दिग्गज भी शामिल हुए थे। हाल ही में अनुष्का अपने पति विराट के साथ शादी के बाद हनीमून और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट के लिए अफ्रीका पहुंची हैं।

 

Created On :   5 Jan 2018 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story