OMG: अनुष्का का ये बोल्ड फोटोशूट उड़ा देगा आपके होश

anushka sharma did bold photoshoot for filmfayer magzine
OMG: अनुष्का का ये बोल्ड फोटोशूट उड़ा देगा आपके होश
OMG: अनुष्का का ये बोल्ड फोटोशूट उड़ा देगा आपके होश

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ज्यादातर अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले दिनों पहले आईफा अवार्ड अटेंड करने अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ न्यूयॉर्क पहुंची अनुष्का ने काफी चर्चाए बटोरी थी। लेकिन इस बार वो सुर्खियों में कोहली को लेकर नहीं बल्कि अपने हॉट और बोल्ड अवतार को लेकर है। दरअसल, अनुष्का ने फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसमें वो बहुत ही हॉट लुक में नजर आ रही है। इन फोटो को फिल्मफेयर मैग्जीन और अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

अनुष्का इस महीने फिल्मफेयर मैग्जीन के कवर पेज पर नजर आएंगी। कवर फोटो में अनुष्का बैकलेस ड्रेस पहने हुए एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं, जिसमें वो काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। अनुष्का की अपकमिंग फिल्म "जब हैरी मेट सेजल" में किंग खान के साथ नजर आएंगी, ये फिल्म 4 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अनुष्का एक फिल्म "परी" को भी प्रोड्यूस कर रही है, जिसका पोस्टर कुछ दिन पहले रिलीज किया जा चुका है। 

 
 

Created On :   19 July 2017 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story