विराट को बीच मैच में छोड़ कहां चली गई अनुष्का शर्मा?

विराट को बीच मैच में छोड़ कहां चली गई अनुष्का शर्मा?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले महीने ही भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ शादी के बधन में बंधी हैं। दोनों ने इटली में सात फेरे लिए। शादी के बाद अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को साउथ अफ्रीका टूर पर चेयर करने गई थीं, लेकिन अचानक ही बीच सीरीज से मुंबई लौट आईं। इस नई नवेली दुल्हन का अपने पति को यूं विदेश में छोड़कर अकेले स्वदेश लौटना सभी के मन में सवाल खड़े कर रहा है आखिर ऐसा क्या हुआ कि वो वापस लौट गई। तो डरिए मत हम आपकों बका दें कि इन दोनों लव बर्ड्स के बीच कोई फाइट नहीं हुई और अनुष्का ब अपने काम पर भी लौट आई हैं। 

अनुष्का शाहरुख खान के साथ फिल्म "जीरो" में नजर आने वाली हैं। साउथ अफ्रीका में विराट संग न्यू ईयर सेलीब्रेट करने के बाद अनुष्का काम पर लौट आई हैं और "जीरो" के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंच गई। फिल्म के सेट पर अनुष्का का जोरदार स्वागत किया गया। अनुष्का की वैनिटी वैन फूलों से सजाई गई थी और वहां खूबसूरत बुके रखे हुए थे। साथ ही विराट कोहली के साथ उनका एक फोटो फ्रेम भी रखा गया था।

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वो शादी के बाद काम पर लौटने से काफी खुश दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में उन्होंने लिखा है- "सेट पर वापस आकर अच्‍छा लगा। अपने को-स्‍टार के साथ काम करने के लिए वापस आ गई हूं। वैन को फूलों से सजाने के लिए आप सभी का शुक्रिया।" अनुष्का ने शाहरुख और रेडचिली को स्‍पेशल थैंक्‍स बोला।

बता दें, अनुष्का के साथ फिल्म "जीरो" में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ भी लीड रोल में हैं। इससे पहले ये तिकड़ी "जब तक है जान" में नजर आ चुकी है। आनंद एल रॉय की इस फिल्म में शाहरुख खान बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के साथ अनुष्का अपनी अपकमिंग फिल्म "परी" का प्रमोशन भी शुरू करेंगी। आपको बता दें कि परी 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Created On :   9 Jan 2018 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story