शादी के बाद अनुष्का शर्मा बनेगी किसकी वैलेंटाइन ? देखिए Video

शादी के बाद अनुष्का शर्मा बनेगी किसकी वैलेंटाइन ? देखिए Video

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फरवरी आते ही लोगों पर वैलेंटाइन डे की खुमारी छाने लगी है। प्रेमी-प्रेमिका से लेकर मैरिड कप्लस इसे खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 7 फरवरी से वैलेंटाइन Week की शुरुआत होगी। लेकिन बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हनिया तो इस दिन को खास बनाने की बजाय अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी है हम बात कर रहे है, अनुष्का शर्मा की। अनुष्का अपना पहला वेलेंटाइंस डे विराट कोहली के साथ नहीं बल्कि वरुण धवन के साथ मनाने वाली हैं। दरसअल वरुण और अनुष्का की अपकमिंग फ़िल्म "सुई धागा" की शूटिंग 14 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।

वैलेंटाइन्स-डे से शुरू होगी शूटिंग

फ़िल्म "सुई धागा" शूटिंग को लेकर फ़िल्म के निर्माता मनीष शर्मा का कहना है कि प्यार हमेशा ही लोगों को होप्स और इंस्पीरेशन देता है। इसलिए इस दिन से हम प्यार की इस कहानी की शुरुआत कर रहे हैं। फ़िल्म में यह दिखाने की कोशिश है कि अगर प्यार है तो तमाम परेशानियों के बावजूद आप एक हो जाते हैं। यही वजह है कि 14 फरवरी यानी की वैलेंटाइन्स डे का मौका चुना गया है, ताकि वही कहानी कही जाये।

मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनेगी फ़िल्म

शरत कटारिया द्वारा निर्देशित फ़िल्म "सुई धागा" मेड इन इंडिया की तर्ज पर बनने वाली फ़िल्म है। इस फ़िल्म के जरिए मेड इन इंडिया को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।  बता  दें  फ़िल्म "सुई धागा"  पहला लुक ऑउट हुआ था जिसमें वरुण धवन और अनुष्का दोनों सिलाई मशीन और सुई धागा के साथ नज़र आये थे। 

फ़िल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी

अभिनेता वरुण और अभिनेत्री अनुष्का इस फ़िल्म के लिए तैयारियों में लंबे समय से जुटे हुए हैं। यह फ़िल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।  इस फ़िल्म के अलावा वरुण धवन की फ़िल्म "अक्टूबर" भी इसी साल रिलीज होने वाली है। वहीं अनुष्का की फ़िल्म "परी" और "जीरो" भी रिलीज होगी। 

Created On :   5 Feb 2018 4:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story