पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजे गए विराट, पत्नी अनुष्का भी रहीं कार्यक्रम में मौजूद

Anushka Sharmas presence made BCCI award more special: Virat Kohli
पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजे गए विराट, पत्नी अनुष्का भी रहीं कार्यक्रम में मौजूद
पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजे गए विराट, पत्नी अनुष्का भी रहीं कार्यक्रम में मौजूद
हाईलाइट
  • पत्नी अनुष्का की मौजूदगी ने अवॉर्ड को बनाया खास : विराट
  • विराट कोहली को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड
  • स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी हुईं सम्मानित

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भले ही आईपीएल सीजन के बाद इन दिनों आराम पर हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन उनके बल्ले की गूंज अभी भी वर्ल्ड क्रिकेट में बराबर गूंज रही है। विराट कोहली को मंगलवार रात BCCI के सालाना पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के तौर पर पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये लगातार दूसरी बार है जब बीसीसीआई ने विराट को साल के सर्वश्रेष्ठ के तौर पर चुना है। 

 

 

कोच रवि शास्त्री ने किया सम्मानित 

 

बेंगलुरू में हुए बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड समारोह के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पॉल उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। साल 2016-17 और साल 2017-18 में शानदार प्रदर्शन करने के कारण कोहली को ये सम्मान मिला है। टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

 

 

इस दौरान विराट ने सम्मान को खास बताते हुए कहा कि इस साल उनके लिए इस अवॉर्ड की अहमियत इसलिए और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि आज मेरी पत्नी यहां मेरे साथ मौजूद है। 

 

 

अवॉर्ड समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी सम्मानित किया गया। हरमनप्रीत को साल 2016-2017 के प्रदर्शन के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया गया है।

 

 

तो वहीं स्मृति मंधाना को साल 2017-18 की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया है, इनके अलावा जलज सक्सेना, परवेज रसूल और क्रुणाल पंड्या को भी सम्मानित किया गया।

 

 

 

समारोह में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ और सुधा शाह को सी के नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

 

 

 

अवॉर्ड समारोह में मौजूद रही अफगानिस्तान की टीम 

 

बेंगलुरू में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम भी मौजूद रही। गुरुवार से भारत और अफगानिस्ता के बीच पहला ऐतिहासिक टेस्ट खेला जाना है जिसके चलते अफगानिस्तान की टीम भारत में है और उन्हें इस अवॉर्ड फंक्शन में आमंत्रित किया गया था। 

Created On :   13 Jun 2018 4:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story