- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Apple का इवेंट 30 अक्टूबर को, लॉन्च...
Apple का इवेंट 30 अक्टूबर को, लॉन्च हो सकते हैं ये दो प्रोडक्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी दिग्गज टेक कंपनी Apple अक्टूबर माह में अपना एक और इवेंट आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरु कर दिया है। यह इवेंट 30 अक्टूबर को ब्रूकलीन, न्यूयॉर्क में 10 बजे रखा गया है। भारतीय समयअनुसार यह इवेंट 7:30 PM पर शुरू होगा। इनवाइट में अलग-अलग साइज के एप्पल लोगो दिए गए हैं। सभी इनवाइट की टैगलाइन “There’s more in the making” है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस इवेंट में iPad और MacBook के नए मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है। हालांकि इन्विटेशन में कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी दी है। बता दें कि Apple ने सितंबर माह की शुरुआत में अपने तीन नए स्मार्टफोन iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR लॉन्च किए थे।
इस इवेंट में कंपनी नए MacBook को लॉन्च कर सकती है। इसे 12इंच में लॉन्च किया जा सकता है। जो रेटिना डिस्प्ले के साथ आ सकती है। इसमें पतले बेजल्स दिए जा सकते हैं। बात करें स्टोरेज क्षमता की तो इसमें 256 GB का स्टोरेज दिया जा सकता है। इसमें इंटेल का लेटेस्ट प्रोसेसर दिया जा सकता है।
लीक खबरों के अनुसार इस इवेंट में कंपनी दो नए iPad को लॉन्च कर सकती है। अपकमिंग iPad Pro में होम बटन को रिमूव किया जा सकता है। मतलब कि इस iPad में फुल व्यू स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा इसमें स्लिमर बेजल्स, फेसआईडी के लिए TrueDepth कैमरा जैसे फीचर शामिल किए जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि नए iPad में कंपनी LCD डिस्प्ले पैनल दे सकती है। लेकिन इसमें से ऑडियो सॉकेट को हटाया जा सकता है। इसके अलावा लाइटनिंग पोर्ट के लिए USB- टाइप सी दिया जा सकता है।
Created On :   19 Oct 2018 7:24 AM GMT