1 मिनट में बना डाला ऐसा अनोखा रिकाॅर्ड, VIDEO में देखें टाइमिंग का कमाल

April Choi, Most Jenga blocks removed by a whip in one minute
1 मिनट में बना डाला ऐसा अनोखा रिकाॅर्ड, VIDEO में देखें टाइमिंग का कमाल
1 मिनट में बना डाला ऐसा अनोखा रिकाॅर्ड, VIDEO में देखें टाइमिंग का कमाल

डिजिटल डेस्क, वाॅशिंगटन।  अंडे को भी पता नहीं चला कि किसी ने फोड़ दिया। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं अमेरिका निवासी अप्रिल चोई की। इन्हें WORLD रिकाॅर्ड 2018 की सूची में शामिल कर लिया गया है। आखिर वे इसकी हकदर भी थीं क्योंकि बैलेंस, टाइमिंग अाैर कंसंट्रेशन का जो कारनामा इन्होंने कर दिखाया है वह सबके लिए संभव नही होता। 

 

खुद को कर सकती हैं बैलेंस

दरअसल, चोई एक व्हीप आर्टिस्ट हैं और एक स्टिक व पतली रस्सी के सहारे ना सिर्फ खुद को बैलेंस कर सकती हैं, बल्कि किसी भी चीज को इस तरह तोड़ व गिरा सकती हैं कि उसके पास या साथ की दूसरी चीज को पता भी चलेगा। इनका नाम एक मिनट में सबसे ज्यादा जेंगा ब्लाॅक्स को व्हीप के जरिए गिराने पर गिनीज WORLD रिकाॅर्ड (Guinness World Record) में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि इनके इस कारनामे ने कुछ देर के लिए गिनीज के अधिकारियाें को भी हैरान कर दिया।

 

पहले तोड़े थे अंडे

ये अपनी तरह का एक अनोखा कारनामा है। चोई ने इसके लिए काफी मेहनत की है। वे कहती हैं कि जब भी फ्री टाइम मिलता प्रैक्टिस करने लगती। उन्होंने 1995 में पहली बार इसके बार में सोचा है। इससे पहले वे अंडे फोड़ने का कारनामा भी कर चुकी हैं और इसी के लिए ये पहले भी रिकाॅर्ड कायम कर चुकी है। ये कहती हैं इसके लिए टाइमिंग, बैलेंसिग बहुत जरूरी है नजर या ध्यान हटते ही आप बड़ी चोट या दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। 


हैरतअंगेज हैं चोई और उनकी प्रैक्टिस

फायर के जरिए भी इस व्हीप आर्टिस्ट को हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए देखा जा सकता है। WORLD रिकाॅर्ड बनाने के बाद चोई काफी खुश हैं और आगे भी इसके लिए मेहनत कर रही हैं। डेली प्रैक्टिस इनकी रूटीन में शामिल है, ताकि और भी रिकाॅर्ड आगे कायम कर सकें।

Created On :   26 Oct 2017 6:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story