बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में ममल ने जीता कांस्य पदक

archer mamal jain won bronze medal in international archery in Bangkok
बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में ममल ने जीता कांस्य पदक
बैंकाक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी में ममल ने जीता कांस्य पदक
हाईलाइट
  • उन्होंने 50 मीटर दूरी के कंपाउंड कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की।
  • बैंकाक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के ममल जैन ने कांस्य पदक जीता।

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। बैंकाक में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के ममल जैन ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 50 मीटर दूरी के कंपाउंड कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। ममल की मां रितु जैन ने बताया कि वर्ष 2011 में 15 वर्ष की उम्र में ममल ने तीरंदाजी का प्रशिक्षण राजेंद्र सिंह ठाकुर से लेना प्रारंभ किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण में तीन वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही ममल को एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता रजत चौहान का भी मार्गदर्शन मिला। इससे पहले ममल हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक, स्टूडेंट्स ओलंपिक में गोल्ड मेडल, ओपन स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। ममल का सोमवार को नगर आगमन होने जा रहा है।

2011 में शुरु किया प्रशिक्षण, कई पुरस्कार जीत चुके
ममल जैन ने 2011 से तीरदांजी का प्रशिक्षण सर्वोत्तम हेल्थ क्लब में राजेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में लेना शुरु किया। उन्हें 2015 में ओपन स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक के साथ सफलता मिली। 2014-15 में ममल भारतीय खेल प्राधिकरण संघ के ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए, जहां उन्होंने 50 मीटर दूरी के कम्पाउंड कैटेगरी में तीन वर्ष तक प्रशिक्षण लिया। 2016-17 में ममल ने भारतीय स्टूडेंट्स ओलम्पिक का गोल्ड मेडल हासिल किया तथा इसी वर्ष ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में भाग लिया। 2017-18 में राष्ट्रीय तीरदांजी में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

एशियन गेम्स में भारत ने किया था कमाल
इससे पहले इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स 2018 में भारत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। साउथ एशियाई देशों में आय ज्यादा होने का मतलब मेडल अधिक होना नहीं होता है। भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो एशियन गेम्स में उसका प्रदर्शन काफी अच्छा है। भारत की बात करें तो इस साल उसने अपना बेस्ट देते हुए 18 गोल्ड मेडल जीते हैं। उसके हिस्से इंडोनेशिया में आयोजित एशियन गेम्स में कुल 69 मेडल आए। पहले एशियन गेम्स (1951, नई दिल्ली) में उसने 15 गोल्ड समेत कुल 65 मेडल अपने नाम किए थे। भारत में प्रति व्यक्ति आय करीब डेढ़ लाख रुपये ($ 2135) है।

Created On :   10 Sep 2018 4:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story