स्टेट लेवल टूर्नामेंट में तीरंदाज के तीर ने साथी खिलाड़ी को किया घायल

Arctic shooter injured fellow players, hospital recruitment
स्टेट लेवल टूर्नामेंट में तीरंदाज के तीर ने साथी खिलाड़ी को किया घायल
स्टेट लेवल टूर्नामेंट में तीरंदाज के तीर ने साथी खिलाड़ी को किया घायल

डिजिटल डेस्क, मंडला। स्थानीय स्टेडियम में अभ्यास के दौरान एक तीरंदाज का निशाना चूक जाने से साथी खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है, खेल प्रेमियों ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि घायल खिलाड़ी को बेहतर उपचार मुहैया कराया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन कुशराम पिता दसरूलाल कुशराम 18 वर्ष निवासी मढ़ईजर तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित है। प्रतियोगिता के लिए वह रोजाना महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रैक्ट्रिस कर रहा है। तीरंदाज 50 मीटर निशाने के लिए अभ्यास कर रहा था। तीर चलाने के बाद उसे वापस लेने के लिए वह टारगेट की ओर जा रहा था और इसी दौरान दस मीटर के लिए प्रैक्ट्रिस कर रहे तीरंदाज का तीर मिस होकर नवीन को लग गया। जिससे नवीन को गंभीर रूप से घाव हुआ है। उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। नवीन का कमर के ऊपर और नाभी के नीचे, गहरा घाव हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित तीरंदाज प्रैक्ट्रिस के दौरान घायल हो जाने की घटना से खेल प्रेमियों में चिंता बनी हुुई है।                        ⁠⁠⁠⁠

Created On :   22 Aug 2017 1:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story