शादी के 20 साल बाद पत्नी से अलग हुए अर्जुन रामपाल, जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट

Arjun Rampal his wife Mehr Jesia decided to separate after 20 year of marriage
शादी के 20 साल बाद पत्नी से अलग हुए अर्जुन रामपाल, जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट
शादी के 20 साल बाद पत्नी से अलग हुए अर्जुन रामपाल, जारी किया जॉइंट स्टेटमेंट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल शादी के 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर से अलग हो गए हैं। हालांकि दोनों की लव स्टोरी बेहद खूबसूरत रही है, लेकिन अब दोनों की राहें अलग-अलग हो चुकी हैं। अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की घोषणा की है। 

 

 

स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा है कि, प्यार और खूबसूरत यादों से भरे 20 साल के सफर के बाद हमारी राहें अब अलग हो रही हैं। हमारे रिश्ते हमेशा ही मजबूत रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा। हम नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने  स्टेटमेंट में लोगों से अपील भी की है कि वो उनकी प्राइवेसी में खलल न डालें। 

 

 

 

दोनों ने अपनी बेटियों को लेकर भी कहा है कि हमारा एक-दूसरे के लिए प्यार हमेशा रहेगा और दोनों बेटियों के लिए हम हमेशा साथ में रहेंगे। अब एक-दूसरे की प्राइवेसी को भी ध्यान में रखेंगे। उन्होंने ये भी लिखा कि ये रिश्ता खत्म हो सकता है, लेकिन प्यार हमेशा जिंदा रहेगा। इस बारे में हम कभी भी कोई कमेंट नहीं करेंगे।

 

 

45 वर्षीय अर्जुन रामपाल ने 47 वर्षीय पूर्व मिस इंडिया मेहर जेसिया से 1998 में शादी की थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। बड़ी बेटी महिका 16 साल की है, दूसरी बेटी मायरा 13 साल की है। हालांकि पिछले कुछ सालों से अर्जुन और मेहर के तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। 2015 में एक बार दोनों बांद्रा कोर्ट के बाहर नजर आए थे, तभी से उनके अलग होने की खबरें तेज हो गईं थीं, लेकिन उस वक्त अर्जुन रामपाल ने खबरों को गलत बताया था।

 

 

अब ये भी खबर चल रही है कि सुजैन खान की वजह से अर्जुन और मेहर का तलाक हो रहा है। लंबे समय से अर्जुन और सुजैन के अफेयर की खबरें सामने आ रहीं थी। दरअसल ऋतिक रोशन और अर्जुन रामपाल अच्छे फैमिली फ्रेंड्स थे। इसी वजह से अक्सर सुजैन और मेहर भी पार्टीज में साथ नजर आती थीं, लेकिन कुछ समय से दोनों दोस्तों के बीच दरार आ गई है।

 

 

अर्जुन रामपाल ने इंटरव्यू में बताया था कि पहली बार जब वो रैंप पर चले थे तो उन्होंने डर के मारे उनके साथ रैंप वॉक कर रही मॉडल मेहर का हाथ पकड़ लिया था। उन्होंने कहा जब मैंने कर‍ियर की शुरुआत की थी तब तक मेहर मॉडल‍िंग इंडस्ट्री में काफी फेमस हो चुकी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी खुलासा किया था कि जब वो हॉस्टल में रहते थे तब उनके रूम में मेहर का पोस्टर लगा हुआ था। जिसे देखकर कहा करते थे कि पत्नी, ऐसी होनी चाहिए।

 

 

अर्जुन रामपाल ने 2001 में फिल्म "प्यार, इश्क और मोहब्बत" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो आंखें, दिल है तुम्हारा, दीवानापन, दिल का रिश्ता, ओम शांति ओम, रॉक ऑन, हाउसफुल और राजनीति जैसी फिल्मों में नजर आए। पिछले साल अर्जुन फिल्म "डैडी" में नजर आए थे। इन दिनों वो फिल्म पलटन में बिजी हैं।


 

Created On :   28 May 2018 7:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story