जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से 6 सैनिक लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

Army start search operation for found missing five soldiers in avalanche
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से 6 सैनिक लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू
जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन से 6 सैनिक लापता, सर्च ऑपरेशन शुरू

डिजिटल डेस्क, बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एक सैन्य चौकी हिमस्खलन का शिकार हो गई। भारतीय सेना के 6 जवान इस घटना में लापता हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बक्तूर सैन्य चौकी हिमस्खलन की चपेट में आई। अधिकारियों का कहना है कि लापता सैनिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घाटी में लगातार बर्फबारी के कारण बचाव एवं सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही हैं। एलओसी के गुरेज क्षेत्र में भारी बर्फबारी से पांच फीट गहरी बर्फ जमा हो गई है। सेना और पुलिस बचाव कार्य में तेजी से जुटी है और बर्फबारी से जाम रास्तों को भी क्लीयर कर रही है। 

 

 

राजमार्ग दोनों ओर से एहतियातन बंद

वहीं गुरेज सेक्टर के तुलैल में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना का एक पोर्टर लापता है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और मुगल रोड को भी लगातार बर्फबारी के चलते दूसरे दिन बंद रखना पड़ा। कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला करीब 300 किलोमीटर लंबा एकमात्र राजमार्ग दोनों ओर से एहतियातन बंद कर दिया गया है। यातायात पुलिस विभाग के निर्देश के अनुसार, आगामी दिनों में राजमार्ग से यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को पहले यातायात नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

 

 

तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा


पठियाल में आज तड़के भूस्खलन के अलावा जवाहर सुरंग, पटनीटॉप और रामबन में भी भारी बर्फबारी के बाद राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 11 से 14 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके मद्देनजर कल शाम मुगल रोड पर यातायात निलंबित कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार, जम्मू क्षेत्र के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, काठुआ, राजौरी, रियासी और पुंछ जिलों की पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हुई है। बता दें कि जम्मू में कल सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। बारिश के बीच यहां तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 

 

श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द 

बर्फबारी की वजह से श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द हो गई है। जिससे कश्मीर घाटी का पूरे देश से संपर्क टूट गया है। करीब 70 से ज्यादा लोगों को सेना द्वारा बचाया गया है। सूरनकोट थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनवर मीर ने बताया कि राज्य के बाहर के 42 श्रमिकों सहित 70 से अधिक यात्री फंस गए थे जिन्हें बचा लिया गया है। खराब मौसम के चलते त्रिकूटा पहाड़ी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए भी हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा को भी बंद कर दिया गया है।  

Created On :   13 Dec 2017 2:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story