जेटली का राहुल पर तंज, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ पढ़ना पढ़े तो ये आश्चर्यजनक

Arun Jaitley says, Its intriguing Cong needs lessons on national security
जेटली का राहुल पर तंज, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ पढ़ना पढ़े तो ये आश्चर्यजनक
जेटली का राहुल पर तंज, कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ पढ़ना पढ़े तो ये आश्चर्यजनक
हाईलाइट
  • कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी के टास्क फोर्स के गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने निशाना साधा है।
  • आधी सदी तक राज करने वाली कांग्रेस को अगर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ पढ़ाना पढ़े तो ये आश्चर्यजनक है।
  • जेटली ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा संकेत नहीं देना चाहिए की आतंकवाद के मुद्दे पर भारत बंटा हुआ है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी के टास्क फोर्स के गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने निशाना साधा है। जेटली ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा संकेत नहीं देना चाहिए की आतंकवाद के मुद्दे पर भारत बंटा हुआ है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज भी कसा और कहा कि आधी सदी तक राज करने वाली कांग्रेस को अगर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर पाठ पढ़ना पढ़े तो ये आश्चर्यजनक है। बता दें कि गुरुवार को राहुल गांधी ने टास्क फोर्स के गठन को लेकर पूर्व लेफ्टनेंट जनरल हुड्डा से मुलाकात की थी। इस टास्क फोर्स के नेतृत्व जनरल हुड्डा ही करेंगे। 

 

अरुण जेटली ने 8 पॉइंट में फेसबुक पर अपनी बात रखी है।

1. दुनिया को ऐसा संकत नहीं देना चाहिए कि भारत आतंकवाद से लड़ने के लिए विभाजित दिखाई दें। जब आतंकवाद से निपटने के लिए विश्व के कई देश उसके साथ खड़े है तो फिर विपक्ष को ऐसा नहीं करना चाहिए।

2. पिछले दो दिनों में कांग्रेस के प्रवक्ताओं के आतंकवाद को लेकर जिस तरह के बयान सामने आए हैं वह सही नहीं है।

3. अगली बार अगर चरमपंथी और अलगाववादी भारत को तोड़ने के लिए (जेएनयू की घटना) नारे लगाते हैं, तो मुख्यधारा की पार्टियों में से किसी को भी उन्हें समर्थन नहीं करना चाहिए। भारत को तोड़ने की वकालत करने के लिए भाषण की स्वतंत्रता नहीं है।

4. भारत में अवैध इमिग्रेशन को प्रोत्साहित न करें और इसे रोकने के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उन्हें अवरुद्ध न करें। यह राष्ट्रीय सुरक्षा को नुकसान पहुंचाता है।

5. हमारे सशस्त्र बल उन सबसे अधिक पेशेवर संगठनों में से हैं, जिन्होंने इस देश की बहुत अच्छी सेवा की है। वे सिविलियन कमांड के तहत काम करते हैं और देश की आंतरिक राजनीति से एक हाथ की दूरी बनाए रखते हैं। एक सेना प्रमुख को 'सड़क का गूंडा' के रूप में वर्णित नहीं किया जा सकता है।

6. जब सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों से लड़ते हैं और बलिदान दे देते हैं, तो आतंकवादियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद को वैधता न दें और आतंक के खिलाफ युद्ध को फर्जी मुठभेड़ करार न दें।

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर टास्क फोर्स का गठन करने की बात कही थी। देश के लिए एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करने के लिए इस टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने सेना के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा से मुलाकात की थी और टास्क फोर्स के गठन पर चर्चा की थी।

सितंबर 2016 में जब उरी अटैक के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा उस समय नॉर्दन आर्मी के कमांडर थे। डीएस हुड्डा अब देश के लिए विजन डॉक्युमेंट तैयार करने को लेकर राहुल गांधी की ओर से बनाई जा रही टास्क फोर्स का नतृत्व करेंगे। वह विशेषज्ञों के समूह से विचार-विमर्श कर डॉक्युमेंट तैयार करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Created On :   22 Feb 2019 7:03 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story