नाणार ग्रीन रिफायनरी परियोजना विदर्भ में लगाने सीएम से मिले आशिष देशमुख

Ashish Deshmukh meets CM to set up Nannar Green Refinery in Vidarbha
नाणार ग्रीन रिफायनरी परियोजना विदर्भ में लगाने सीएम से मिले आशिष देशमुख
नाणार ग्रीन रिफायनरी परियोजना विदर्भ में लगाने सीएम से मिले आशिष देशमुख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तीन लाख करोड़ के निवेश वाली रत्नागिरी के नाणार में प्रस्तावित ग्रीन रिफायनरी परियोजना को कोकण की बजाय विदर्भ में लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता आशिष देशमुख ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। देशमुख का कहना है कि मुख्यमंत्री मेरी मांग को लेकर सकारात्मक हैं। गौरतलब है की भाजपा सरकार यह परियोजना नाणार में लगाना चाहती था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए फडणवीस सरकार में शामिल शिवसेना भी इसके विरोध में थी। देशमुख ने उस वक्त भी इस परियोजना को विदर्भ में शिफ्ट करने की मांग की थी। उस वक्त शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने देशमुख की मांग पर सहमति दिखाई थी।

देशमुख ने कहा कि इतने भारी निवेश वाली परियोजना विदर्भ में लगने से वहां के लोगों को बड़े पैमाने रोजगार मिलेगा। इससे विदर्भ में किसान आत्महत्या की घटनाओं पर भी रोक सकेगी। इस परियोजना से पांच राज्यों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि पानीपत, भटिंडा, दिल्ली, बीना, गोवाहटी जैसी समुद्र से दूर के जगहों पर भी रिफायनरी है। इन सभी रिफायनरी को समुद्री बंदरगाहों से पाईपलाईन के जरिए जोड़ा गया है। इसी तरह की विदर्भ में लगने वाली रिफायनरी परियोजना को भी मुंबई से जोड़ा जा सकता है।        

 

Created On :   29 Nov 2019 5:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story