'पानीपत' युद्ध को पर्दे पर दिखाएंगे आशुतोष गोवारिकर, पोस्टर रिलीज

'पानीपत' युद्ध को पर्दे पर दिखाएंगे आशुतोष गोवारिकर, पोस्टर रिलीज

डिजिटस डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर से इतिहास पर आधारित फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म "मोहनजो दारो" कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। आशुतोष इस बार इतिहास के पन्नों में प्रसिद्ध रही पानीपत की लड़ाई पर फिल्‍म का रहे हैं। फिल्म का नाम "पानीपत" है। इस फिल्‍म का पहला लुक आज रिलीज गया किया गया है। आशुतोष "लगान", "जोध अकबर" और "स्‍वदेश" जैसी फिल्‍में बना चुके हैं।

 

इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। अर्जुन इस फिल्में मराठा योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। स्‍क्रीन पर यह तीनों ही किरदार पहली बार साथ नजर आएंगे। आशुतोष ने यह पोस्‍टर रिलीज करते हुए लिखा, "इतिहास की कहानियां मुझे हमेशा से आकर्षित करती हैं, इस बार यह कहानी पानीपत के तीसरे युद्ध के बारे में है। ये रहा पहला पोस्‍टर."

 

 

अर्जुन और कृति ने भी इस पीरियड फिल्‍म से जुड़ने पर अपनी खुशी जाहिर की है।

 

 

"बाहुबली 2" और "पद्मावत" जैसी पीरियड फिल्‍मों के सुपरहिट होने पर यह साफ है कि दर्शकों का पीरियड ड्रामा में खासा रुझान है। पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठा साम्राज्य और अफगान राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। मुगल साम्राज्य के दौरान पानीपत में कुल तीन युद्ध हुए थे। इस युद्ध फिल्‍म में जबरदस्त एक्शन की उम्‍मीद की जा रही है। खास तौर पर संजय दत्त के लुक का दर्शकों को सबसे ज्यादा इंतजार है। यह फिल्‍म 6 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि यह अर्जुन कपूर की पहली पीरियड फिल्‍म होगी।

Created On :   14 March 2018 10:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story