अश्विनी कुमार बोले- राबड़ी देवी भाभी जी हैं, घूंघट में रहें तो ज्यादा अच्छा है

ashwini kumar choubey on rabri devi in Sitamarhi
अश्विनी कुमार बोले- राबड़ी देवी भाभी जी हैं, घूंघट में रहें तो ज्यादा अच्छा है
अश्विनी कुमार बोले- राबड़ी देवी भाभी जी हैं, घूंघट में रहें तो ज्यादा अच्छा है
हाईलाइट
  • अश्विनी कुमार चौबे ने राबड़ी देवी को लेकर विवादित बयान दिया है।
  • अश्विनी कुमार ने कहा कि बेहतर होगा राबड़ी देवी घूंघट में रहें।
  • राबड़ी देवी ने भी इस बयान को लेकर बीजेपी और अश्विनी कुमार पर निशाना साधा है।

डिजिटल डेस्क, सीतामढ़ी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को लेकर विवादित बयान दिया है। अश्विनी कुमार ने कहा कि बेहतर होगा राबड़ी देवी घूंघट में रहें। इस बयान की काफी आलोचना की जा रही है। राबड़ी देवी ने भी इस बयान को लेकर बीजेपी और अश्विनी कुमार पर निशाना साधा है। अश्विनी कुमार शनिवार को बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे थे।

दरअसल राबड़ी देवी ने कहा था कि बिहार में NDA और नीतीश कुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और नीतीश फिर से राजद से संबंध बढ़ाना चाहते हैं। मीडियाकर्मियों द्वारा इस संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर अश्विनी कुमार ने इसे खारिज कर दिया। अश्विनी ने राबड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, राबड़ी देवी जी को क्या कहिएगा, वो तो भाभी जी हैं। मैं कहूंगा की आप घूंघट में ही रहिए तो ज्यादा अच्छा है।

अश्विनी कुमार के इस बयान पर राबड़ी देवी ने कड़ी आपत्ति जताई है। राबड़ी देवी ने कहा, बीजेपी का नारा है "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ", लेकिन बेटियों का ऐसा अपमान हो रहा है? यह सभी महिलाओं का अपमान है। मैं अश्विनी कुमार से पूछना चाहती हूं कि क्या वह बीजेपी में महिला नेताओं को घूंघट और घर में रहने को कहेंगे?

इससे पहले राबड़ी देवी ने दावा किया था कि कुछ समय पहले नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस आना चाहते थे। इसके लिए चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने पांच बार उनसे मुलाकात की थी और नीतीश को पीएम बनाने का प्रस्ताव रखा था। राबड़ी देवी ने कहा था कि प्रशांत ने उनसे यह भी दावा किया था कि जदयू और बीजेपी के बीच सब ठीक नहीं चल रहा। अश्विनी कुमार चौबे का बयान इसी को लेकर था।

Created On :   13 April 2019 6:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story