भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप, मलेशिया को 2-1 से हराया

Asia hockey cup 2017 India vs pakistan match in dhaka bangladesh
भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप, मलेशिया को 2-1 से हराया
भारत ने तीसरी बार जीता एशिया कप, मलेशिया को 2-1 से हराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 10वें एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 2-1 से मात देकर तीसरी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया है। भारत ने यह दोनों ही गोल मैच के पहले ही हाफ में दाग दिए थे। भारत के लिए पहला गोल रमनदीप सिंह ने किया था। जबकि दूसरा गोल ललित उपाध्याय ने द्वारा दागा गया। वहीं दूसरे हाफ टाइम में भारत का रेफरल खारिज हो गया है और मलेशिया को गोल मिला गया। यह गोल शाहरिल सबा ने किया।

 

भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक
भारतीय हॉकी टीम ने तीसरी बार एशिया कप अपने नाम किया है। भारत ने पहला हॉकी एशिया कप 2003 में पाकिस्तान को हराकर जीता था। यह मैच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में खेला गया था। वहीं दूसरा एशिया कप 2007 भारत के ही चेन्नई शहर में खेला गया था। जिसमें भारत ने द. कोरिया को हराकर दूसरी बार एशिया कप अपने नाम किया था।

 

बांग्लादेश में मलेशिया को सपोर्ट
आज के मैच में दिलचस्प बात है रही कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में भारत को नहीं बल्कि मलेशिया को पूरा सपोर्ट मिल रहा था। दर्शक पूरी तरह मलेशिया के साथ दिखाई दिए। मलेशिया के हर मूव पर शोर सुनाई दे रहा था, लेकिन इन सबके विपरीत भारत ने बाजी पलटते हुए शुरुआत से ही मैच पर दबदबा बनाए रखा और अंत में मैच अपने नाम कर लिया।

 

इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान के साथ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 4-0 से रौंद दिया था। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के हाथों पाकिस्तान की ये दूसरी हार थी। इससे पहले इंडिया-पाक पूल मैच में भिड़े थे, जहां पाक को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाक ने भी अपने मुकाबले में कोरिया को 6-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।

 

कैसा रहा मुकाबला? 

 

Photo published for Hero Asia Cup Hockey: India beat Pakistan 4-0 in Super 4s match, enters final

 

शनिवार को इंडिया-पाक के बीच खेले गए मैच के पहले हाफ कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी, लेकिन दूसरे हाफ में टीम इंडिया पाकिस्तान पर हावी हो गई और 39वें मिनट में इंडिया की तरफ से सतबीर ने पहला गोल दागकर 1-0 की लीड बनाई। इसके बाद दूसरे हाफ में चौथा क्वार्टर शुरू होते ही इंडिया को 5वां पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वो उसका फायदा नहीं ले सकी। इसके बाद इंडिया को एक बार और पेनल्टी कॉर्नर में हरमनप्रीत ने शॉट खेला, लेकिन पाक के गोलकीपर अमजद अली ने हरमनप्रीत के शॉट पर पानी फेर दिया।

इसके बाद हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से 51वें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया को 2-0 की बढ़त दिलाई। अगले ही मिनट में ललित उपाध्याय ने भी एक गोल किया और टीम इंडिया 3-0 से आगे हो गई। इसके बाद जबरदस्त फॉर्म में चल रहे गुरजंत सिंह से 57वें मिनट में गोल दागकर इंडिया को 4-0 से बढ़त दिलाई और इसी के साथ इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 4-0 से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।

 

 

 

मलेशिया और कोरिया के बीच मैच हुआ ड्रॉ

 

Image result for asia cup hockey malaysia vs korea

 

वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मलेशियाई टीम और साउथ कोरिया के बीच काफी रोमांचक मुकाबला रहा और मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया। पॉइंट्स टेबल में मलेशिया कोरियाई टीम से ऊपर थी, जिस वजह से उसने फाइनल के लिए क्वालिफाय कर लिया था।

 

8वीं बार फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया

 

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया अब तक 8 बार फाइनल खेल चुकी है, जिसमें से 3 बार टीम इंडिया इस कप का फाइनल जीत चुकी है। वहीं मलेशिया पहली बार इस कप के फाइनल मुकाबले में पहुंची है। यहां देखें कब-कब फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया..

 

1. 1982 (कराची, पाकिस्तान) : इंडिया vs पाकिस्तान, जीता: पाकिस्तान

2. 1985 (ढाका, बांग्लादेश) : इंडिया vs पाकिस्तान, जीता : पाकिस्तान

3. 1989 (नई दिल्ली, भारत) : इंडिया vs पाकिस्तान, जीता : पाकिस्तान

4. 1993 (हिरोशिमा, जापान) : इंडिया vs साउथ कोरिया, जीता : साउथ कोरिया

5. 2003 (कुआला-लंपुर, मलेशिया) : इंडिया vs पाकिस्तान, जीता : इंडिया

6. 2007 (चेन्नई, भारत) : इंडिया vs साउथ कोरिया, जीता : इंडिया

7. 2013 (इपोह, मलेशिया) : इंडिया vs साउथ कोरिया, जीता : साउथ कोरिया

8. 2017 (ढाका, बांग्लादेश) : इंडिया vs मलेशिया, जीता : भारत

Created On :   21 Oct 2017 2:44 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story