Asian C'ship: अंगद-मैराज ने जीता गोल्ड-सील्वर, पहली बार भारत के 15 शूटर ओलंपिक में हिस्सा लेंगे

Asian Cship: angad and meraj wins gold-silver, Indias 15 shooter will participate in olumpic for the first time
Asian C'ship: अंगद-मैराज ने जीता गोल्ड-सील्वर, पहली बार भारत के 15 शूटर ओलंपिक में हिस्सा लेंगे
Asian C'ship: अंगद-मैराज ने जीता गोल्ड-सील्वर, पहली बार भारत के 15 शूटर ओलंपिक में हिस्सा लेंगे

डिजिटल डेस्क, दोहा। अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद ने अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक-2020 के लिए निशानेबाजी में भारत के अब 15 कोटा हो गए हैं। रियो में भारत के 12 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था। इस लिहाज से भारत उस संख्या को पार कर चुका है। रियो में हालांकि भारत को एक भी पदक नहीं मिला था।

अंगद और मैराज ने रविवार को यहां 14वें एशियाई चैंपियनशिप में शॉट गन स्पर्धा में क्रमश : स्वर्ण और रजत जीता तथा ओलंपिक कोटा हासिल किया। शॉट गन स्पर्धा में अभी तक अंगद और मैराज ही ओलंपिक कोटा पाने में सफल रहे हैं।

इससे पहले युवा भारतीय निशानेबाज एश्वर्य तोमर ने भारत को 13वां और पूर्व विश्व चैंपियन तेजस्विनी सावंत ने 12वां कोटा दिलाया था। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अंगद और मैराज को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

Created On :   11 Nov 2019 5:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story