Asian Games: 10वें दिन भारत को 9 मेडल, रिले टीम के सिल्वर से पूरी हुई फिफ्टी

Asian Games: 10वें दिन भारत को 9 मेडल, रिले टीम के सिल्वर से पूरी हुई फिफ्टी
हाईलाइट
  • भारत 9 गोल्ड
  • 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत कुल 50 मेडल्स के साथ 8वें स्थान पर है।
  • भारत को दसवें दिन 1 गोल्ड
  • 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज हासिल हुए।
  • मंजित सिंह ने 800 मीटर पुरुष वर्ग की रेस में भारत को गोल्ड दिलाया।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स का 10वां दिन भारत के लिए मेडल की बरसात वाला रहा। 10वें दिन भारत ने 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 9 पदक अपने नाम किए। इसी के साथ एशियन गेम्स 2018 में भारत ने अपने पदकों की फिफ्टी पूरी कर ली। दिन का अंतिम पदक 4*400 मीटर रिले रेस में आया, जिसमें भारतीय टीम ने 3 मिनट 15.71 सेकंड का वक्त लेकर दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर जीता। इससे पहले 800 मीटर पुरुष वर्ग की रेस में मंजित सिंह ने भारत को गोल्ड दिलाया। यह भारत के नाम 10वें दिन का एकमात्र गोल्ड रहा। इसी रेस में भारत के जिन्सन जॉनसन दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें सिल्वर मेडल हासिल हुआ। वहीं कुराश में भारत की पिंकी बालहारा ने 52kg भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। 52kg भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा ने पिंकी को 0-10 से हराया। कुराश के इसी भारवर्ग में भारत की मालाप्रभा यलप्पा को ब्रॉन्ज मिला। सेमीफाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा के हाथों 0-10 से हारकर मालाप्रभा को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

भारत को 10वें दिन बैडमिंटन में एक सिल्वर, आर्चरी में दो सिल्वर और टेबल टेनिस में एक ब्रॉन्ज मेडल भी मिला। बैडमिंटन में महिला एकल फाइनल मुकाबले में पीवी सिंधु चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग से हारी और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं आर्चरी के कंपाउंड टीम इवेंट के फाइनल मुकाबलों में भारतीय पुरुष टीम और महिला टीम को दक्षिण कोरिया से हारकर सिल्वर मेडल मिला। टेबल टेनिस में भी भारतीय पुरुष टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में कोरिया से हारकर ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। अब तक भारत 9 गोल्ड, 19 सिल्वर और 22 ब्रॉन्ज समेत कुल 50 मेडल्स के साथ 8वें स्थान पर है।    

LIVE UPDATES DAY 10 -  Tue, 28 Aug 2018

डाइविंग
08.00 PM :
पुरुष वर्ग के सिंक्रोनाइज्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड कॉम्पिटीशन में रामानंदा कोंगब्रेलात्पम और सिद्धार्थ परदेशी की टीम 322.14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रही।

4*400 मीटर रिले रेस
07.22 PM :
भारतीय टीम को सिल्वर। मोहम्मद अनस याहिया, पुवम्मा माचेत्रा, हिमा दास और अरोकियाराजीव की टीम ने 3 मिनट 15.71 सेकंड का वक्त लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

महिला जेवेलिन थ्रो
06.53 PM :
भारत की अनु रानी ने 53.93 मार्क के साथ छठा स्थान हासिल किया।

कुराश
06.24 PM :
भारत की पिंकी बालहारा को सिल्वर। 52kg भारवर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा ने पिंकी को 0-10 से हराया।

800 मीटर रेस (पुरुष)
06.10 PM :
भारत के मंजित सिंह ने 1 मिनट 46.15 सेंकड का वक्त लेते हुए भारत को दसवें दिन का पहला गोल्ड दिलाया। इसी रेस में भारत के ही जिन्सन जॉनसन दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने 1 मिनट 46.35 सेकंड में रेस पूरी कर सिल्वर अपने नाम किया।

कुराश
06.00 PM :
भारत की मालाप्रभा यलप्पा को ब्रॉन्ज। 52kg भारवर्ग के सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की गुलनोर सुलायमानोवा ने मालाप्रभा को 0-10 से हराया।

कुराश
05.55 PM : भारत की पिंकी बालहारा ने 52kg भारवर्ग में उज्बेकिस्तान ओइसुलव अबदुमाज्दोवा को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही पिंकी फाइनल में पहुंच गई हैं।

वुमंस 200 मीटर रेस
05.28 PM :
वुमंस 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल्स में डिसक्वॉलिफाइड हुई हिमा दास। गलत शुरुआत करने पर मिला रेड कार्ड
05.22 PM : वुमंस 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल्स में दूती चंद रहीं टॉप पर। फाइनल के लिए हुईं क्वालिफाई।

कुराश
04.50 PM : भारत की पिंकी बालहारा ने 52kg भारवर्ग में इंडोनेशिया की सुसांति टेरी को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ ही पिंकी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

स्क्वॉश
04:26 PM-
पुरुषों की टीम स्पर्धा में भारत ने अपनी तीसरी जीत हासिल करते हुए क़तर को 2-1 से हराया। बुधवार को भारत थाईलैंड से भिड़ेगा। 

हॉकी
04:16 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: भारत ने श्रीलंका पर 20-0 के स्कोर से बड़ी जीत हासिल की।    

हॉकी
04:06 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: दिलप्रीत सिंह ने दागा भारत का 17वां गोल। चौथे क्वॉर्टर का खेल शुरू होते ही भारत ने श्रीलंका पर 17-0 की बढ़त बना ली है।   

हॉकी
04:02 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच:रुपिंदर पाल सिंह ने दागा एक ओर गोल। चौथे क्वॉर्टर का खेल शुरू होते ही भारत ने श्रीलंका पर 15-0 की बढ़त बनाई।   

हॉकी
03:49 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: तीसरे क्वॉर्टर का खेल समाप्त भारत श्रीलंका से 14-0 के स्कोर से आगे।  

हॉकी
03:47 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: अब भारत श्रीलंका से 13-0 से आगे। 

हॉकी
03:34 PM- हरमनप्रीत के गोल से अब भारत का स्कोर 10-0 हो गया है। 

हॉकी
03:27 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: दूसरे दूसरे हाफ खेल शुरू होते ही भारत ने स्कोर 9-0 कर दिया।

हॉकी
03:00 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: दूसरे क्वॉर्टर का खेल शुरू होते ही भारत ने स्कोर 5-0 कर दिया। पहले क्वॉर्टर में भारत ने दागे 4 गोल। 

हॉकी
02:36 PM- पुरुष हॉकी पूल-ए मैच: रुपिंदर पाल सिंह के गोल की मद्द से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई। 

बॉक्सिंग
02:20 PM- सोनिया लाठेर और पवित्रा क्वार्टर फाइनल में हारकर हुई बाहर। 

टेबल टेनिस
02:02 PM- 
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को कोरिया के हाथों 3-0 से हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ भारत की मैंस टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। 

बैडमिंटन
12:34 PM-
पीवी सिंधु महिला एकल स्वर्ण पदक मुकाबे में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ पहला गेम 13-21 से हारी। 

बैडमिंटन
12:27 PM-
महिला एकल स्वर्ण पदक मुकाबले में पीवी सिंधु चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ पहले सेट में 7-11 से पिछड़ रही हैं। 

आर्चरी
12:13 PM-
कंपाउंड पुरुषों की टीम फाइनल में भारत ने कोरिया को पहला सेट 60-56 से हराया। 

आर्चरी
11:50 AM- भारतीय कंपाउंड महिला आर्चरी टीम फाइनल में कोरिया से 228-231 के स्कोर से हारी। 

आर्चरी
11:42 AM- आर्चरी के कंपाउंड महिला टीम फाइनल में कोरिया के खिलाफ भारत ने तीसरे सेट में 58-58 से बराबरी कर ली थी।

आर्चरी
11:38 AM- भारत कंपाउंड महिला टीम फाइनल में कोरिया के खिलाफ दूसरा सेट 56-58 से हार गया। 

आर्चरी
11:32 AM- भारत ने कंपाउंड महिला टीम फाइनल में कोरिया के खिलाफ पहले सेट 59-57 से जीत दर्ज की।

स्क्वॉश
9:53 AM-
भारत ने महिला टीम पूल बी मैच में थाईलैंड को 3-0 से हराया। 

वॉलीबॉल: 
9:40 AM-
पुरुषों के क्वार्टरफाइनल में भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा। 

ऐथलेटिक्स
8:50 AM-
महिला 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में दुती चंद (23.37) और हिमा दास (23.47) ने क्वॉलिफाइ किया। सेमीफाइनल आज शाम को होगा, जबकि फाइनल बुधवार को होगा। 

भारत के आज के खेल इस प्रकार हैं

आर्चरी :

कंपाउंड महिला टीम फाइनल : भारत बनाम दक्षिण कोरिया (11:15 AM)

कंपाउंड पुरुष टीम फाइनल: भारत बनाम दक्षिण कोरिया (12:05 PM)

एथलेटिक्स:

महिला हेप्टाथलन :स्वप्ना बर्मन, पूर्णिमा हेम्ब्रम (7:30 AM)

महिला 200 मीटर दौड़ क्वालिफिकेशन : हिमा दास, दुती चंद (8:15 AM)

महिला जेवलिन थ्रो : अनु रानी (5:55 PM)

पुरुष 800 मीटर दौड़ फाइनल : जिनसन जॉनसन, मंजीत सिंह (6:10 PM)

महिला 5000 मीटर दौड़ फाइनल : सूर्या लोगनाथन, संजीवनी बाबूराव जाधव (6:20 PM)

पुरुष 45x400m रिले फाइनल: भारत (7:15 PM)

बैडमिंटन : महिला सिंगल्स फाइनल: पीवी सिंधू बनाम ताई जुंग (चीनी ताइपे) (11:40 AM)

बॉक्सिंग : 

महिला फीदर (57 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: सोनिया लाठेर बनाम जो सोन ह्वा (उत्तर कोरिया) (1:00 PM)

महिला लाइट (60 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: पवित्रा बनाम हसनाह हुस्वातुन (इंडोनेशिया) (1:45 PM)

ब्रिज:

मिक्स्ड जोड़ी क्वालिफिकेशन (8:30 AM)

पुरुष जोड़ी क्वालिफिकेशन (8:30 AM)

महिला जोड़ी क्वालिफिकेशन (8:30 AM)

साइकिलिंग:

महिला किरिन: देबोराह, सोनाली चानू (7:30)

महिला टीम परसूट: भारत (7:48 AM)

घुड़सवारी:

जंपिंग व्यक्तिगत एवं टीम: केके सेतलवाड़, वीआर नकुल, जेडआर सेतलवाड़ (6:30 AM)

हॉकी: (2:30 PM)

पुरुष पूल ए मैच : भारत बनाम श्रीलंका 

कुराश : (12:30 PM)

पुरुष 66 किग्रा: जैकी गहलोत

पुरुष 66 किग्रा: जतिन

पुरुष 90 किग्रा से अधिक: परीक्षित कुमार, अश्विन चंद्रन पंडारी

महिला 52 किग्रा: पिंकी बलहारा, मालाप्रभा येल्लप्पा जाधव

सेपक टकरा :

महिला चौकड़ी ग्रुप बी प्रारंभिक मैच: भारत बनाम जापान (12:30 PM)

स्क्वॉश :

महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम थाइलैंड (8:30 AM)

महिला टीम पूल बी मैच: भारत बनाम इंडोनेशिया (5:30 PM) 

पुरुष टीम पूल बी मैच: भारत बनाम कतर (2:30 PM)

टेबल टेनिस : (8:30 AM)

पुरुष टीम और महिला टीम सेमीफाइनल और फाइनल

वॉलीबॉल:

पुरुष टीम: भारत बनाम पाकिस्तान (11:00 AM)

Created On :   28 Aug 2018 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story