Asian Games: 12वें दिन एथलेटिक्स में आए 5 पदक, जिन्सन जॉनसन और महिला रिले टीम ने जीता सोना

Asian Games: 12वें दिन एथलेटिक्स में आए 5 पदक, जिन्सन जॉनसन और महिला रिले टीम ने जीता सोना
हाईलाइट
  • जिन्सन जॉनसन ने 1500 मीटर रेस में जहां भारत को गोल्ड दिलाया।
  • 1500 मीटर वुमन्स रेस में भारतीय एथलीट चित्रा उन्नीकृष्णन को मिला ब्रॉन्ज।
  • महिला 4x400 रिले रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मिनट 28.72 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के 12वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में जबरदस्त सफलता हासिल की है। भारत को एक ही दिन में एथलेटिक्स में 5 पदक हासिल हुए हैं। इनमें 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। गुरुवार को जिन्सन जॉनसन ने 1500 मीटर रेस में भारत को दिन का पहला गोल्ड दिलाया। रेस में 3 मिनट 44.72 सेकंड का समय निकालकर वे पहले स्थान पर रहे। इसी रेस में मंजित सिंह भी शामिल थे, लेकिन वे पदक हासिल करने से चूक गए। वे दौड़ में चौथे स्थान पर रहे। इसके बाद 4x400 वुमन्स रिले रेस में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 मिनट 28.72 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड जीता। हिमा दास, एमआर पुवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया कोरोथ की टीम ने यह सोना जीता। 4x400 मेन्स रिले रेस में भी भारत को पदक हासिल हुआ। एमडी कुन्हू, धारुण अय्यासामी, मोहम्मद अनस याहिया और आरोकिया राजीव की टीम ने 3 मिनट 1.85 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर पर कब्जा जमाया।

उधर, महिला वर्ग की 1500 मीटर रेस में भारतीय एथलीट चित्रा उन्नीकृष्णन ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। डिस्क थ्रो में भी भारत के हाथों में ब्रॉन्ज आया। सीमा पुनिया ने यह ब्रॉन्ज जीता। इधर, पुरुष हॉकी के समीफाइनल में भारतीय हॉकी टीम को मलेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया ने निर्धारित समय में 2-2 से ड्रॉ चल रहे मुकाबले में भारत को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम अब ब्रॉन्ज मेडल मैच के लिए 1 सितंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी।

बता दें कि भारत इस समय 13 गोल्ड, 21 सिल्वर, 25 ब्रॉन्ज यानि कुल 59 पदकों के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। भारत अपने 2014 इंचियोन एशियन गेम्स के प्रदर्शन से आगे निकल चुका है। भारत इंचियोन में 11 गोल्ड, 10 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज यानि कुल 57 पदक के साथ 8वें स्थान पर रहा था। अब भारतीय खिलाड़ी अपने 2010 के एशियन गेम्स के प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की स्टेज पर खड़े हैं। भारत ने साल 2010 में एशियन गेम्स में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। 2010 एशियन गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 65 पदक हासिल किए थे, जिसमें 14 गोल्ड, 17 सिल्वर, 34 ब्रॉन्ज शामिल थे।
 

LIVE UPDATES DAY 12 - Thu, 30 Aug 2018

टेबल टेनिस

08.30 PM : टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी साथियान गनेनसेकरन ने  इंडोनेशिया के फिकी सुपित को 4-2 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टेबल टेनिस

07.50 PM : टेबल टेनिस के महिला एकल मुकाबले में भारत की मनिका बत्रा प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची। मनिका ने थाइलैंड की ननथाना कोम्वांग को 4-0 से हराया।

एथलेटिक्स

07.25 PM : 4x400 मेन्स रिले रेस में भारत को सिल्वर। एमडी कुन्हू, धारुण अय्यासामी, मोहम्मद अनस याहिया और आरोकिया राजीव की टीम 3 मिनट 1.85 सेकंड का समय निकालकर दूसरे स्थान पर रही।

एथलेटिक्स 
07.00 PM :
4x400 वुमन्स रिले रेस में भारत को गोल्ड। हिमा दास, एमआर पुवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया कोरोथ की टीम 3 मिनट 28.72 सेंकड का समय निकालकर पहले स्थान पर रही।

एथलेटिक्स

06.40 PM : मेन्स 5000 मीटर रेस में भारत के लक्ष्मणन गोविंदन छठे स्थान पर रहे। गोविंदन ने 14 मिनट 17.09 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

एथलेटिक्स

06.15 PM : जिन्सन जॉनसन ने भारत को दिलाया 12वें दिन का पहला गोल्ड। 1500 मीटर रेस में 3 मिनट 44.72 सेकंड का समय निकालकर हासिल की टॉप पॉजिशन।

एथलेटिक्स

06.05 PM : भारत को 1500मीटर वुमन्स रेस में ब्रॉन्ज। चित्रा उन्नीकृष्णन 4 मिनट 12.56 सेकंड का समय निकालकर  तीसरे स्थान पर रहीं।

एथलेटिक्स

06.05 PM : भारत की सीमा पुनिया ने डिस्क थ्रो में ब्रॉन्ज जीता। सीमा 62.26 मीटर डिस्क थ्रो कर तीसरे स्थान पर रहीं।

हॉकी

06.00 PM : भारतीय पुरुष हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना टूटा। मलेशिया ने पेनल्टी शूट आउट में 7-6 से हराया। निर्धारित समय तक मुकाबला 2-2 से बराबरी पर था। पेनल्टी शूट आउट के सडन डेथ राउंड में भारतीय टीम को हार मिली। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैच खेलेगा।

कुराश
03:53 PM-
क्वार्टर फाईनल में हारे दानिश। 

स्क्वैश 
02:45 PM- भारतीय महिला टीम पूल बी मैच में हांगकांग से 1-2 से हारी।

टेबल टेनिस
02:25 PM- भारत के अचंत शरत कमल ने पाकिस्तान आ के मोहम्मदसिम शी कुरैको 4-0 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। 

वॉलीबॉल
01:20 PM- पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान के मैच में म्यांमार ने भारत को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कुराश
12:51 PM-
भारत के दानिश शर्मा ने इंडोनेशिया के दीफा मोहम्मद को 90 किलोग्राम की कैटेगरी में 3-0 से मात देकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

कुराश
12:48 PM-
भारत की ज्योति तोकास ने 78 किग्रा राउंड ऑफ 32 में थाईलैंड की पुवनविट मेसरी को 1-0 से हराकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया ।

वॉलीबॉल
12:20 PM-
पुरुष क्वॉलिफिकेशन 11-12वें स्थान के मैच में भारत और म्यांमार के खिलाफ मुकाबला जारी है... तीसरे सेट में भारत ने दी कड़ी टक्कर, लेकिन 27-25 से हारा।

टेबल टेनिस
11:27 AM- महिला सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में भारत की मौमा दास को चीनी ताइपे की चेन से हार का सामना करना पड़ा। 

साइकलिंग ट्रैक
09:50 AM-
भारत की अलेना रेजी और डेबोरा महिला साइकलिंग ट्रैक स्प्रिंट के 1/8 राउंड में हार गईं। 

जूडो
09:24 AM- 
भारत के हर्षदीप सिंह बरार पुरुषों के 81 किलोग्राम एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में कोरिया के सेंग्सू ली से हारे। 

जुडो
09:23 AM- 
भारत की गरिमा चौधरी महिलाओं के 70 किलो एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में उज्बेकिस्तान की गुलनोज़ा मटनियाजोवा के खिलाफ 0-10 से हार गई। 

कैनो/कयाक
07:34 AM-
पुरुष कयाक डबल (के2) 1000 मीटर के फाइनल में भारतीय जोड़ी 9वें स्थान पर रही। 

एथलेटिक्स
07:34 AM-
पुरुष 50 किमी पैदल चाल में संदीप कुमार डिसक्वॉलिफाइ हुए। 

भारत 12वें दिन इन खेलों में लेगा हिस्सा

एथलेटिक्स 

पुरुष 50 किमी (वॉक) : संदीप कुमार

महिला डिस्कस थ्रो : सीमा पूनिया, कुमारी संदीप

महिला 1500 मीटर : मोनिका चौधरी, चित्रा उन्नीकृष्णन पालाकीज

पुरुष 1500 मीटर : मंजीत सिंह, जिनसन जॉनसन

पुरुष 5000 मीटर : लक्ष्मणन गोविंदन

महिला चार गुणा 400 मीटर रिले 

पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले 

ब्रिज 

कैनो/कयाक स्प्रिंट 

कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष फाइनल 

कयाक सिंगल (के1) 500 मीटर महिला फाइनल 

कयाक डबल (के2) 1000 मीटर पुरुष 

कैनो डबल (सी2) 1000 मीटर पुरुष 

साइकिलिंग 

पुरुष ओमनियम - मंजीत सिंह

महिला स्प्रिंट क्वालीफिकेशन - देबराह, अलीना रेजी

महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट - चौबा देवी इलांगबाम

इक्वीस्ट्रियन 

जम्पिंग व्यक्तिगत फाइनल : जहान केविच सेतलवाड, काएवान केविच सेतलवाड

हॉकी- पुरुष सेमीफाइनल : भारत बनाम मलेशिया

जूडो 

पुरुष 81 किग्रा एलिमिनेशन दौर : हरदीप सिंह बरार

महिला 70 किग्रा एलिमिनेशन दौर राउंड 16 : गरिमा चौधरी

कुराश

महिला 78 किग्रा : ज्योति टोकस

पुरुष 90 किग्रा राउंड 32 : दानिश शर्मा

महिला 78 किग्रा राउंड 16 : अमीशा टोकस

पुरुष 90 किग्रा : दिवेश

सेपक टकरा 

महिला चौकड़ी शुरुआती ग्रुप बी : भारत बनाम थाईलैंड

स्क्वॉश- महिला टीम :  भारत बनाम हांगकांग

टेबल टेनिस 

महिला सिंगल्स राउंड 32 : मनिका बत्रा बनाम नाथाना कोमवोंग, मौमा दास बनाम सुजु चेन

पुरुष सिंगल्स राउंड 32 : जी साथियान, अचंत शरत कमल

वालीबॉल- पुरुष क्वालीफिकेशन 11-12वें स्थान का मैच : भारत बनाम म्यांमार

 

 

 

Created On :   30 Aug 2018 2:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story