Asian Games : 13वें दिन आए 6 मेडल, महिला हॉकी टीम गोल्ड चूकी

Asian Games : 13वें दिन आए 6 मेडल, महिला हॉकी टीम गोल्ड चूकी
हाईलाइट
  • बॉक्सिंग 49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंचे।
  • महिला स्क्वाश टीम फाइनल में पहुंची
  • गोल्ड की उम्मीदें
  • सेलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते 3 पदक।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 6 पदक जीतकर अपने कुल पदकों की संख्या 65 कर ली है। शुक्रवार को भारत के खाते में 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल आए। इनमें सेलिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। 49er FX वुमन्स सेलिंग में वर्षा गौतम और श्वेता शेरवेगर की टीम ने भारत को सिल्वर दिलाया। वहीं हर्षिता तोमर ने ओपन लेजर 4.7 सेलिंग इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा पुरुषों की सेलिंग टीम अशोक ठक्कर और गणपति चेंगप्पा ने भी कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने 49er FX मेन्स सेलिंग में यह पदक जीता।

इधर, महिला हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम को जापान ने 2-1 से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय महिला टीम का हॉकी में 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। हॉकी टीम को सिल्वर से ही संतोष करना  पड़ा। हालांकि यह भी भारत के लिए एक बड़ा अचीवमेंट रहा क्योंकि महिला हॉकी में 20 साल बाद भारतीय टीम के हिस्से सिल्वर आया।

बॉक्सिंग में भारत के लिए मिला-जुला दिन रहा। बॉक्सिंग में विकास कृष्ण 75 किग्रा भारवर्ग के सेमीफाइनल से पहले अनफिट करार दिए गए, जिसकी वजह से भारत को ब्रॉन्ज से ही संतोष करना पड़ा। वहीं 49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंच गए। अमित ने फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से हराकर कम से कम सिल्वर पक्का कर लिया।

स्क्वॉश के मेन्स टीम इवेंट में भी भारत को ब्रॉन्ज मिला। सौरव गौशाल और हरिंदर पाल सिंह संधू की टीम सेमीफाइनल में हांगकांग के खिलाड़ियों से 2-0 से हार गई। वहीं महिला स्क्वॉश टीम ने मलेशिया को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। यहां भी भारत का कम से कम सिल्वर पक्का हो गया है। बता दें कि भारत इस समय 13 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।
 

LIVE UPDATES DAY 13 - Fri, 31 Aug 2018

डाइविंग
08.40 PM :
दिन के आखिरी इवेंट, मेन्स 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में भारत के कोंगब्रेलात्पम रामानंदा शर्मा 12 वें स्थान पर रहे।

हॉकी

08.00 PM : महिला हॉकी के फाइनल में जापान ने भारत को 2-1 से हराया। भारत को 20 साल बाद हॉकी में सिल्वर मिला।

बॉक्सिंग
05.05 PM :
49kg भारवर्ग में अमित पंगाल फाइनल में पहुंचे। अमित ने फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से हराया।

स्क्वॉश
04.30 PM :
मेन्स टीम इवेंट में भारत को ब्रॉन्ज। सौरव गौशाल और हरिंदर पाल सिंह संधू सेमीफाइनल में हारे।

डाइविंग
2:22 PM-
भारत के रामानंद शर्मा ने पुरुषों के 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड के फाइनल में क्वालिफाई किया। 

बॉक्सिंग
11:44 AM-
भारत के विकास कृष्ण 75 किग्रा सेमीफाइनल से पहले अनफिट करार दिए गए, उन्हें अब ब्रॉन्ज से संतोष करना होगा।

स्क्वाश 
11:35 AM-
महिला टीम सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 2-0 से हराया और फाइनल में किया प्रवेश।

टेबल टेनिस
11:10 AM-
भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग से पांचवा सेट 4-11 से हारी और यहीं पर उनके सफर की समाप्ती हुई। 

टेबल टेनिस
11:04 AM-
भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में चीन की वांग को चौथे सेट में वापसी करते हुए यह सेट 11-6 से जीता। 

टेबल टेनिस
10:49 AM-
भारत की मनिका बत्रा महिला एकल राउंड ऑफ 16 में  चीन की वांग के खिलाफ पहला सेट 2-11 और दूसरा सेट 8-11 से हारीं। 

सॉफ्ट टेनिस:
10:20 AM-
भारत ने महिला टीम प्रारंभिक समूह ए मैच में मंगोलिया को 3-0 से हराया।

जूडो 
9:28 AM-
महिला+78 किग्रा मुकाबले में भारत की राजविंदर कौर रेपेचेज स्पर्धा में चीनी ताइपे की जिआवेन से हारीं। 

साइकलिंग
9:11 AM-
रेपेचेज में छठे स्थान पर रहकर रंजीत सिंह राउंड-2 के लिए क्वॉलिफाइ नहीं कर सके हुए बाहर। 

वॉलीबॉल
9:04 AM-
भारतीय महिला टीम क्लासिफिकेशन 9वें-10वें स्थान के मुकाबले में चीनी ताइपे से 21-25, 16-25, 15-25 हारी। 

वॉलीबॉल
8:32 AM-
भारतीय महिला टीम क्लासिफिकेशन 9वें-10वें स्थान के मुकाबले में चीनी ताइपे से दूसरे सेट में 16-25 से पिछड़ रही है। 

भारत 13वें दिन इन खेलों में हिस्सा लेगा 

मुक्केबाजी- 4.45 PM

पुरुषों का लाइट फ्लाइवेट (49 किलो सेमीफाइनल)-  अमित पांघल बनाम पालम कार्लो पालम

पुरुषों का मिडिलवेट (75 किलो सेमीफाइनल)- विकास कृष्ण बनाम अमानुल अबिलखान

ब्रिज- 8:00 AM 

कनोइ-कयाक फर्राटा : 7:30 AM

कनोइ सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट

कयाक सिंगल्स : 200 मीटर महिला हीट

कयाक सिंगल्स : 200 मीटर पुरुष हीट

केनोइ डबल्स : 200 मीटर पुरुष हीट

साइकिलिंग- 7:42 AM

हॉकी 

महिला हॉकी फाइनल : भारत बनाम जापान, 6:30 PM

जूडो - 7:42 AM

पुरुष : 100 किलो एलिमिनेशन दौर

महिला : प्लस 78 किलो क्वार्टर फाइनल

सेलिंग - 10:30 AM

टेबल टेनिस - 9:30 AM

पुरुष सिंगल्स : शरत कमल बनाम चुआंग चिहुआन

वॉलीबॉल - 7:30 AM

महिला क्लासीफिकेशन नौवे दसवें स्थान का मुकाबला : भारत बनाम चीनी ताइपे

 

 

 

Created On :   31 Aug 2018 3:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story