एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत को मिले दो गोल्ड, हॉकी में मिला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत को मिले दो गोल्ड, हॉकी में मिला ब्रॉन्ज
हाईलाइट
  • एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत ने जीते 2 गोल्ड
  • 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज।
  • ब्रिज में शिवनाथ और प्रणव वर्धन की पुरुष जोड़ी ने भारत को दिलाया गोल्ड।
  • भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग के मुकाबले में जीता सोना।

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। एशियन गेम्स के 14वें दिन भारत के हिस्से  2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज आए। भारतीय बॉक्सर अमित पंघाल ने 49 किग्रा वर्ग के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा ओलंपिक चैंपियन उज्बेकिस्तान के हसनबॉय को 3-2 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहींं ब्रिज में शिवनाथ और प्रणव वर्धन की पुरुष जोड़ी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया।

एशियन गेम्स के 14वें दिन स्क्वैश में महिला टीम के हिस्से भी एक सिल्वर आया। सुनाया कुरुविला, जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और तन्वी खन्ना की स्क्वैश टीम को फाइनल मैच में हांगकांग की टीम के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इधर, हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया। इस तरह 18वें एशियन गेम्स में भारत के कुल पदकों की संख्या 69 हो गई हैं। इनमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत इस समय पदक तालिका में 8वें स्थान पर है।

                                                                                      LIVE UPDATES

08.25 PM : डाइविंग में भारत के सिद्धार्थ बजरंग परदेसी 375.30 के कुल स्कोर के साथ 9वें स्थान पर रहे।

07.00 PM : एशियन गेम्स की क्लोजिंग सेरेमनी में रानी रामपाल रहेंगी भारत की ध्वज वाहक।

05.20 PM : भारत को 69वां मेडल। मेन्स हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जीता ब्रॉन्ज।

04.30 PM : मेन्स हॉकी के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में हॉफ टाइम तक भारतीय टीम ने पाकिस्तान पर बनाई 1-0 की लीड।

03:04 PM- स्क्वैश: महिला टीम ने जीता सिल्वर मेडल, भारत को मिला 68वां मेडल।

01:07 PM-  ब्रिज में शिवनाथ और प्रणववर्धन की पुरुष जोड़ी ने किया गोल्ड पर कब्जा

12:44 PM- बॉक्सिंग: अमित पंघाल (49 किग्रा) ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, फाइनल में उज्बेकिस्तान के हसनबॉय को हराया

10:22 AM- कयाक फोर (K4) महिला: भारत का खराब प्रदर्शन, अंतिम स्थान पर रहा भारत

08:37 AM- भारतीय मिक्स्ड टीम को जूडो क्वॉर्टर फाइनल में कजाखस्तान ने हराया, 4-0 से जीता कजाखस्तान।

 

 

 

 

Created On :   1 Sep 2018 3:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story