केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ रेप का मामला, 24 घंटों के अंदर महिला ने वापस लिया केस

Assam Police registered  rape case against  central minister Rajen Gohain
केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ रेप का मामला, 24 घंटों के अंदर महिला ने वापस लिया केस
केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ रेप का मामला, 24 घंटों के अंदर महिला ने वापस लिया केस
हाईलाइट
  • 24 वर्षीय महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप।
  • केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज।
  • मंत्री के महिला से थे पुराने संपर्क।

डिजिटल डेस्क, गुवाहटी। भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ असम पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया । केंद्रीय मंत्री गोहेन के खिलाफ ये शिकायत एक 24 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई  थी, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही महिला ने केस वापस ले लिया है। मंत्री राजेन गोहेन ने मामला सामने आने के बाद युवती और उसके परिवार पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। नगांव जिले की पुलिस उपाधीक्षक सबिता दास ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंत्री के खिलाफ केस 2 अगस्त को दर्ज किया गया था।

गोहेन ने दी सफाई
अपने ऊपर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर सफाई देते हुए रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने कहा कि मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। उन्होने कहा कि में जब भी चुनाव लड़ने जाता हूं, मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगने लगते हैं। मंत्री ने कहा कि 2011 और 2016 में भी इसी तरह की बातें सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।


महिला से थे पुराने संपर्क
केस से संबंधित एक पुलिस अफसर ने बताया कि पूरा घटनाक्रम 7-8 महीने पुराना हैं लेकिल मामले में शिकायत अब दर्ज कराई गई है। मंत्री और महिला बहुत पहले से एक दूसरे को जानते थे, केंद्रीय मंत्री का महिला के घर भी आना जाना था। मामले में महिला का बयान दर्ज हो चुका है पर महिला मेडिकल कराने के लिए राजी नहीं है। मंत्री रोजेन गोहेन के खिलाफ ‘आईपीसी की धाराओं 417 (धोखाधड़ी), 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

 

 

Created On :   11 Aug 2018 7:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story