गुजराती-मराठी विवाद के आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

Assaulted resident normal reasons finally hasmukh shah surrender police
गुजराती-मराठी विवाद के आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
गुजराती-मराठी विवाद के आरोपी ने पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मामूली विवाद के बाद पड़ोसी से मारपीट के आरोपी बिल्डर हसमुख शाह ने बुधवार को मामले में पुलिस स्टेशन में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। नौपाडा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से शाह को जमानत पर रिहा कर दिया गया। शाह उस समय सुर्खियों में आए थे जब इस विवाद में मनसे कूद पड़ी थी और मराठी बनाम गुजराती का मुद्दा बनाते हुए शाह को मराठी में माफी मांगने पर मजबूर किया था। 

विष्णुनगर की सुयश सोसायटी में रहने वाले शाह की अपने ही इमारत में रहने वाले राहुल पैठणकर से विवाद हो गया था। विवाद लिप्ट का दरवाजा ठीक से न बंद करने को लेकर हुआ और इसके बाद दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मारपीट का वीडियो वायरल होती ही मनसे यह कहते हुए विवाद में कूद पड़ी कि शाह ने पैठणकर के मराठी होने पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। ठाणे मनसे अध्यक्ष अविनाश जाधव ने शाह को माफी मांगने पर मजबूर किया था साथ ही कैमरा बंद होने के बाद सबक सिखाने की धमकी दी थी। मनसे ने इसे मराठी बनाम गुजराती का मुद्दा बनाने की कोशिश की लेकिन ठाणे के गुजराती समाज से एक बयान जारी कर इसे आपसी विवाद का मामला बताया। मारपीट के मामले में आरोपा शाह ने बुधवार को खुद पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। 

मनसे पदाधिकारी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
महिला साथी से बलात्कार के आरोप में तिलकनगर पुलिस ने एक मनसे पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सतीश वैद्य है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वैद्य ने उसके साथ नवंबर 2017 में नई मुंबई स्थित एक होटल में ले जाकर बलात्कार किया। फिर इसकी जानकारी महिला के पति को देने के नाम पर धमकी देकर उसे बार बार शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Created On :   18 Sep 2019 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story