जन्म 'वार' के अनुसार जानें कैसा है आपका स्वभाव और भविष्य...

जन्म 'वार' के अनुसार जानें कैसा है आपका स्वभाव और भविष्य...

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार जन्म नक्षत्रों का व्यक्ति के जीवन पर असर पड़ता है। इनका हर एक जीवन में बहुत महत्व है, किंतु जिस दिन उसका जन्म होता है उस दिन या वार के अनुसार भी उसका स्वभाव होता और उसके जीवन के बहुत सी दशाएं निर्धारित होती हैं। उस दिन या वार का कारक ग्रह भी उस व्यक्ति को प्रभावित करता है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार प्रत्येक दिन के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के भविष्य से संबंधित बहुती सी बातें निर्धारित होती हैं। यहां हम आपको यही बताने जा रहे हैं....  

 

रविवार सूर्य का दिन

इस दिन जन्मे लोगों को भाग्य का साध मिलता है। इनकी आयु अधिक होती है ये लोग कम बोलते हैं। शिक्षा एवं कला में मान-सम्मान प्राप्त होती है। ये धार्मिक कार्यों में रुचि लेने वाले इंसान होते हैं। इनके लिए सूर्य पूजन अति उत्तम बतायी गई है। 

 

सोमवार शिव व चंद्र का दिन

ये लोग मृदुभाषी होते हैं और मीठा बोलना पसंद करते हैं। ये विद्वान होने के साथ बहादुर भी होते हैं। इन्हें अनेक बीमारियां भी घेरे रहती हैं। सुख-दुख का उतार-चढ़ाव बना रहता है फिर भी ये जीवन में अनेक सुख प्राप्त करते हैं। शिव पूजन इनके लिए सबसे उर्पयुक्त उपाय है। 

 

मंगलवार बजरंगबली और मंगल का दिन

ये लोग मंगल के प्रभाव से उग्र स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन में अनेक कष्ट आते हैं। इन्हें रक्त और त्वचा संबंधी रोग होते हैं। इनका अक्सर ही अपने आसपास के लोगों से विवाद हो जाता है। इन्हें बजरंगबली का पूजन और व्रत रखना सबसे बेहतर होगा। 

 

बुधवार गणपति का दिन बुध का प्रभाव

ये धार्मिक प्रवृत्ति के लोग होते हैं। बुद्धिमान और मीठा बोलना पसंद करते हैं। माता-पिता के प्रति विशेष लगाव होता है। इन्हें कोई मूर्ख नही बना सकता। ये अपने दिमाग का उपयोग ज्यादा करते हैं जिसकी वजह से कई बार ये बीमार भी पड़ जाते हैं। इनके लिए गणपति पूजन सबसे उर्पयुक्त उपाय है। 
 
 
गुरुवार विष्णुदेव का दिन बृहस्पति का प्रभाव

गुरूवार को जन्में लोगों में जन्म से ही नेतृत्व क्षमता होती है। इन पर किसी का भी शासन करना आसान नही। ये हर मुश्किल हो समझदारी से निपटाते हैं। इन्हें मित्रों का साथ मिलता है। भाग्य भी इनका साथ देता है। विष्णु पूजन इनके लिए सर्वाधिक उर्पयुक्त है। 

 

शुक्रवार लक्ष्मी का दिन शुक्र का प्रभाव

ये जितने हंसमुख होते हैं उतने ही बुद्धिमान भी। ये अपनी बातों से ही किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। सहनशील होते हैं और हर कठिनाई का सामना आसानी से कर लेते हैं। कला में इनकी रुचि होती है। लक्ष्मी पूजन इन्हें धन प्रदान करता है।  


शनिवार शनिदेव का दिन और शनि का ही प्रभाव 
इस दिन जन्म लेने वाले लोग आकर्षक होते हैं। ये अपने व्यक्तित्व से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं। इन्हें आसानी से गुस्सा नही आता, किंतु आ जाए तो इन्हें संभालना मुश्किल है। मित्रता के मामले में ये कुछ पीछे ही रहते हैं। अर्थात इनके मित्र अक्सर ही इन्हें धोखा दे जाते हैं। 

Created On :   27 Dec 2017 3:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story