अपने शुभ अंको के अनुसार खरीदें वाहन और जानें कौन सा दिन रहेगा शुभ

Astrology tips: Buy vehicle according to your auspicious numbers
अपने शुभ अंको के अनुसार खरीदें वाहन और जानें कौन सा दिन रहेगा शुभ
अपने शुभ अंको के अनुसार खरीदें वाहन और जानें कौन सा दिन रहेगा शुभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में अंकों का गहरा प्रभाव होता है कई बार अशुभ नंबर से जीवन में अनेक कष्ट उठाने पड़ते हैं। फिर चाहे ये आप के घर, दुकान, गाड़ी अथवा मोबाइल का नंबर हो। अगर आप के मूलांक के अनुसार शुभ नहीं है तो आप के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। इस लेख के माध्यम से आप सब को अपने मूलांक के आधार पर शुभ और अशुभ अंक बताने का प्रयास कर रहें है आशा है कि आप सब को इसका लाभ मिलेगा, जन्म की तारीख का कुल योग मूलांक कहलाता है और जन्म, महीना और वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। अंक शास्त्र में नौ अंक हैं और उन सबके एक स्वामी ग्रह है। अंक शास्त्र में 0 (शून्य) को कोई महत्व नहीं दिया गया।  जानिए किस मूलांक और भाग्यांक के जातक के लिए कौन सा अंक और रंग शुभ रहेगा?

मूलांक के अनुसार शुभ दिन: 
मूलांक दिन 1 रविवार 2 सोमवार 3 गुरुवार 4 शनिवार 5 बुधवार 6 शुक्रवार 7 रविवार 8 शनिवार 9 मंगलवार।

मूलांक या भाग्यांक 1: 
जिन लोगों का जन्म 1,10,19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होगा। 
1 मूलांक या भाग्यांक वाले व्यक्ति को 1, 2, 4 और 7 मूलांक वाले वाहन रखने चाहिए । 
1 मूलांक या भाग्यांक वाले किसी व्यक्ति को 6 या 8 मूलांक वाला वाहन नहीं रखना चाहिए। 
इन्हें पीले, सुनहरे अथवा क्रीम रंग का वाहन खरीदना चाहिए, नीले, भूरे, बैंगनी या काले रंग का वाहन नहीं।

मूलांक या भाग्यांक 2: 
जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 2 होगा। 
2 मूलांक वाले किसी व्यक्ति को 1,2,4,और 7 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। इसके लिए मूलांक 9 वाला वाहन अशुभ होगा। ऐसे लोग सफेद अथवा हल्के हरे रंग का वाहन खरीदें लाल और गुलाबी रंग का नहीं।

मूलांक या भाग्यांक 3: 
जिस किसी का जन्म 3,12,21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 3 होगा। 
ऐसे लोग 3,6 या 9 मूलांक वाला वाहन रखें, 5 या 8 वाला वाहन अशुभ सिद्ध हो सकता है। 
3 मूलांक वालों को पीले, बैंगनी, नीले या गुलाबी रंग का वाहन खरीदना चाहिए, हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन नहीं।

मूलांक या भाग्यांक 4: 
जिन व्यक्ति का जन्म 4,13,22 या 31 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक 4 होगा। 
इन्हें 4, 1, 2 या 7 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। ऐसे लोगों के लिए मूलांक 9, 6 और 8 वाला वाहन अशुभ होगा। नीले या भूरे रंग का वाहन क्रय करना ऐसे लोगों के लिए शुभ होगा, गुलाबी या काले रंग का नहीं।

मूलांक या भाग्यांक 5: 
5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होगा।
ऐसे लोगों को 5 मूलांक वाले वाहन रखने चाहिए, 3, 8 या 9 मूलांक वाले वाहन अशुभ साबित होंगे। 
ऐसे लोग हल्के हरे, सफेद या भूरे रंग का वाहन रखें, पीले, गुलाबी या काले रंग का नहीं।

मूलांक या भाग्यांक 6: 
जिस किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15 एवं 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 होगा। 
इन्हें 3, 6 या 9 मूलांक वाला वाहन रखना चाहिए। 8 या 4 मूलांक वाला वाहन इनके लिए अशुभ होगा। 
इन्हें हल्के नीले, गुलाबी या पीले रंग का वाहन क्रय करना चाहिए, काले रंग का वाहन अशुभ हो सकता है।

मूलांक या भाग्यांक 7: 
7,16 या 25  तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। 
मूलांक या भाग्यांक 7 वाले व्यक्ति को मूलांक 7,1,2 या 4 वाला वाहन रखना चाहिए। 
8 या 9 मूलांक वाला वाहन इनके लिए अशुभ होगा। वाहन नीले या सफेद रंग का हो तो शुभ रहेगा।

मूलांक या भाग्यांक 8: 
जिस किसी व्यक्ति का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 8 होगा। 
इस मूलांक वालों को 8 मूलांक वाला वाहन खरीदना चाहिए और 1 और 4 मूलांक वाले वाहन से परहेज करना चाहिए। काले, नीले, भूरे एवं बैंगनी रंगों के वाहन रखना इनके लिए शुभ होगा।

मूलांक या भाग्यांक 9: 
तारीख 9, 18 यां 27 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।
इस मूलांक वाले लोगों के लिए 9, 3 या 6 मूलांक वाला वाहन शुभ और 5 या 7 मूलांक वाला अशुभ होगा।
वाहन का रंग लाल या गुलाबी रखें तो शुभ होगा।

Created On :   23 Jan 2019 11:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story