इंडोनेशिया के पापुआ में भीषण बाढ़ का कहर, 42 मौत, कई लापता

इंडोनेशिया के पापुआ में भीषण बाढ़ का कहर, 42 मौत, कई लापता

डिजिटल डेस्क, जर्काता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में भीषण बाढ़ का कहर टूट पड़ा है। बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता भी हो गए हैं। इलाके में अफरातफरी मची हुई है। 

इंडोनेशिया के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपे पुरवो नुगरोहो ने बताया, बाढ़ से दर्जनों मकानों को भारी नुकसान हुआ है। करीब 3,000 लोग बेघर हो गए हैं। बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

बता दें इंडोनेशिया हर साल प्राकृतिक आपदा के कारण भारी नुकसान होता है। इसी महीने इंडोनेशिया के बांडुंग में बाढ़ के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इंडोनेशिया में बरसात का मौसम अक्टूबर से अप्रैल तक रहता है। इस दौरान यहां भारी बारिश होती है। 

Created On :   17 March 2019 5:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story