ATP Rankings : जोकोविक टॉप पर कायम, सितसिपास को 2 स्थान का नुकसान

ATP Latest Rankings: novak djokovic holds first place, loss to Stefanos Tsitsipas
ATP Rankings : जोकोविक टॉप पर कायम, सितसिपास को 2 स्थान का नुकसान
ATP Rankings : जोकोविक टॉप पर कायम, सितसिपास को 2 स्थान का नुकसान
हाईलाइट
  • नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी ATP की ताजा रैकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं
  • रैकिंग में टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं
  • नडाल दूसरे
  • फेडरर तीसरे
  • थीम चौथे स्थान पर कायम
  • सितसिपास पांचवें स्थान से नीचे खिसकर सातवें पर आ गए हैं

डिजिटल डेस्क, लंदन। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक सोमवार को जारी ATP की ताजा रैकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टीफानो सितसिपास को हालांकि दो स्थान का नुकसान हुआ है। वहीं, इटली के फाबियो फोगनिनि शीर्ष-10 में शामिल होने में सफल रहे हैं। टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं है। स्पेन के राफेल नडाल दूसरे, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे, ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम चौथे स्थान पर कायम हैं। सितसिपास पांचवें स्थान से नीचे खिसकर सातवें पर आ गए हैं। 

पांचवें पर जापान के केई निशिकोरी पहुंच गए हैं, जबकि छठे पर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव हैं। रूस के डेनियल मेडवेडेव एक स्थान आगे बढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हमवतन कारेन खाचानोव को अपदस्थ कर यह स्थान हासिल किया है। कारेन नौवें स्थान पर आ गए हैं। 

स्पेन के रोबर्ट बाउतिस्ता अगुट दो स्थान की छलांग के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं। वह चार स्थान खिसक कर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Created On :   13 Aug 2019 5:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story