दिव्यांका त्रिपाठी के पति पर शूटिंग के दौरान हमला, तोड़ी निर्देशक की कार

Attack on divyanka tripathi husband vivek dahiya during shooting
दिव्यांका त्रिपाठी के पति पर शूटिंग के दौरान हमला, तोड़ी निर्देशक की कार
दिव्यांका त्रिपाठी के पति पर शूटिंग के दौरान हमला, तोड़ी निर्देशक की कार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया पर देर रात शूटिंग के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे तभी विवेक और उनके यूनिट वालों पर कुछ लोगों ने अटैक किया। सभी आरोपी बुरी तरह से ड्रिंक किए हुए थे। हालांकि, इस हमले में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आयी हैं। तुरंत ही पुलिस को फोन कर दिया गया था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

 

 

 

 

लेट नाइट था शूटिंग शेड्यूल

 

घटना की सूचना मिलते ही दिव्यांका त्रिपाठी घबरा गईं। उन्होंने फैरन अपने पति विवेक दाहिया से संपर्क किया। इस घटना के बारे में विवेक का कहना है कि "हां, हमारे साथ ये दुखद हादसा हो गया। हालांकि हमारे साथ चार सिक्युरिटी गार्ड्स थे, लेकिन हमला होते ही सबसे पहले वो ही भाग खड़े हुए।" बता दें कि हॉरर शो के मेकर्स ने जरूरी परमिशन लेने के बाद ही लेट नाइट शूटिंग शेड्यूल की थी। तभी बीच शूटिंग में ये लोग आए और इन्होंने पूरी यूनिट पर हमला करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने डायरेक्टर की कार भी बुरी तरह से डैमेज कर दी। अचानक हुए इस हमले से डरकर यूनिट मेंबर्स खुद को बचाने के लिए यहां-वहां भागने लगे। उन्होंने कहा कि हमलावर किस मकसद से हमला किया ये अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

सलमान खान के सेट पर भी हुआ था हमला

 

हाल में कुछ ऐसा ही सलमान खान की फिल्म रेस-3 की सेट पर हुआ। यहां भी कुछ बदमाश हथियार लेकर घुस आए थे, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई और समय रहते बात संभाल ली गई। सलमान को पुलिस सुरक्षा के साथ घर भेज दिया गया और शूटिंग बंद कर दी गई। 

 

  

  

Created On :   14 Jan 2018 9:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story