ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, अस्पताल से डिस्चार्ज

Attack on sand artist sudarshan patnayak in odisha admitted in hospital
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, अस्पताल से डिस्चार्ज
ओडिशा में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, अस्पताल से डिस्चार्ज

डिजिटल डेस्क, पुरी। ओडिशा में चल रहे कोणार्क कला महोत्सव से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर रेत से कलाकृतियां बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय कलाकार सुदर्शन पटनायक पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल हुए पटनायक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। अस्पताल में इलाज के बाद पटनायक डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने पटनायक पर हमला किया वह उनकी घड़ी छीनने की कोशिश कर रहे थे। सुरदर्शन पटनायक, कोणार्क के रेत कला महोत्सव के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

 

 

सुदर्शन के दुनिया भर में हजारों फैंस

बता दें कि यह फेस्टिवल पांच दिनों तक चलेगा। इस महोत्सव को ओडिशा के पर्यटन विभाग की ओर से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव कोणार्क के विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के नजदीक ही आयोजित किया जाता है। घटना उस वक्त हुई जब सुदर्शन पांच दिवसीय ‘सैंड आर्ट फेस्टिवल’ में शिरकत करने ओडिशा पहुंचे थे। उन पर इस तरह से हमला किए जाने से लाखों प्रशंसकों को दुख पहुंचा है। सुदर्शन के दुनिया भर में हजारों फैंस हैं, जो उनकी इस कला का बेहद सम्मान करते हैं साथ ही उन्हें दिल से प्यार करते हैं।

 

घड़ी छीनने की मंशा से मारपीट

जानकारी के अनुसार, हमलावर ने सुदर्शन की घड़ी छीनने की मंशा से पहले उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की। सुदर्शन जब उनसे हाथ मिला रहे थे, तभी हमलावर ने उनके हाथ से घड़ी छीनने की कोशिश की, और जैसे ही सुदर्शन ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह चोर सुदर्शन को धक्का देकर वहां से भाग निकला। धक्का लगने से सुदर्शन को गहरी चोट लग गई, जिसके बाद उनको पुरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ओडिशा में चलने वाले इंटरनेशनल सैंड आर्ट फेस्टिवल में दुनिया के 70 देशों के बेहतरीन कलाकरों ने भाग लिया। इस आर्ट फेस्टिवल का आयोजन ओडिशा सरकार द्वारा मशहूर सूर्य मंदिर के पास कराया गया। 

 

Created On :   5 Dec 2017 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story