ये क्या 69 साल की बुढ़िया है 23 साल की हसीना ?

australia 70 year old hasnt eaten sugar for 28 years looks incredible
ये क्या 69 साल की बुढ़िया है 23 साल की हसीना ?
ये क्या 69 साल की बुढ़िया है 23 साल की हसीना ?

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। आजकल हर कोई यही चाहता है कि वो अपनी असली उम्र से छोटा ही लगे और सबको यही सुनने में अच्छा लगता है जब कोई उनसे बोल दे कि अरे आप तो काफी जवान हैं। अपनी जवानी को बरकरार रखने के लिए लोग बहुत मेहनत करते हैं और कोशिश में भी लगे रहते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी आप अपनी उम्र से 2 या 3 साल छोटे ही लग पाते हैं। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसी महिला है, जो असल में तो 69 साल की है, लेकिन उनकी फोटो देखकर ऐसा लगता है कि वो 23 साल की हैं। जबकि लोग उन्हें 40-45 साल का ही मानते हैं। अब आप सोचेंगे कि ऐसे कैसे हो सकता है? कोई कैसे अपनी उम्र से सीधा आधा छोटा लग सकता है? आप इस बात को मानें या न मानें लेकिन ये सच है। आप खुद भी इन्हें देखकर दंग रह जाएंगे। 

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं ये महिला

दरअसल, हम जिस महिला की बात कर रहें हैं, उनका नाम कैरोलिन हर्ट्ज है और ये ऑस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली हैं। इनकी असली उम्र 69 साल है लेकिन इन्हें देखकर हर कोई इन्हें 40-45 साल का ही मानता है। इनके तीन बच्चे भी हैं और ये एक बिजनेस वुमेन हैं जो ऑस्ट्रेलिया में ही अपना बिजनेस करती हैं। 

ये ही इनकी जवानी का राज

एक बार कैरोलिन ने अपनी जवानी का राज बताते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने पिछले 25 सालों से चीनी (शक्कर) नहीं खाई है और यही कारण है कि इतनी उम्र होने के बाद भी वो अभी तक जवान दिखती हैं। चीनी की जगह वो जायलीटाल का इस्तेमाल करती है। जायलीटाल एक तरह का केमिकल है जो शुगर की मात्रा को कम कर उसकी जगह काम करता है। इसके अलावा वो रेगुलर एक्सरसाइज और बास्केटबॉल भी खेलती हैं।  

Created On :   31 July 2017 7:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story