माउंट गुरजा में हिमस्खलन, 9 पर्वतारोहियों की मौत

Avalanche on Nepals Mount Gurja nine people killed including five foreigners  
माउंट गुरजा में हिमस्खलन, 9 पर्वतारोहियों की मौत
माउंट गुरजा में हिमस्खलन, 9 पर्वतारोहियों की मौत
हाईलाइट
  • नेपाल के माउंट गुरजा पर हिमस्खलन की चपेट में आने से 9 पर्वतारोहियों की मौत हो गई।
  • मारे गए लोगों में 5 लोग विदेशी है।जिनमें एक दक्षिण कोरिया और चार नेपाल के बताए जा रहे है।
  • हादसा शुक्रवार सुबह चढ़ाई के दौरान हुआ।

डिजिटल डेस्क, काठमाडूं। नेपाल के माउंट गुरजा पर आए हिमस्खलन की चपेट में आने से 9 पर्वतारोहियों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में 5 लोग विदेशी है। जिनमें एक दक्षिण कोरिया और चार नेपाल के बताए जा रहे हैं। हादसा शुक्रवार सुबह का है, जब ये 9 पर्वतारोही चढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान हिमस्खलन होने से सभी की मौत हो गई।

रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर रवाना
जिस पर्वत पर यह हादसा हुआ वो नेपाल के हिम्सखलन अन्नपूर्णा क्षेत्र में है। ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचु शेरपा ने बताया कि खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था। बर्फीले तूफान के बाद हुए हिमस्खलन में यह कैम्प तबाह हो गया। उन्हें माउंट गुरजा की चोटी पर पहुंचने के लिए करीब 3700 मीटर की चढ़ाई और करनी थी। शवों को लाने के लिए शनिवार सुबह एक रेस्क्यू हेलीकॉप्टर मौके पर रवाना किया गया।

जानकारी के मुताबिक, दल के लीडर किम चांग-हो दक्षिण कोरिया के पहले पर्वतारोही थे जिन्होंने बिना अतिरिक्त ऑक्सीजन सिलेंडर के 8000 मीटर से ऊंची 14 चोटियां पार की थीं।

वांगचू शेरपा ने बताया कि शुक्रवार शाम में पश्चिमी नेपाल में माउंट धौलागिरी में दक्षिण में 3,500 मीटर की खराब मौसम की वजह से पर्वतारोहियों का यह दल 3500 मीटर की ऊंचाई पर कैम्प में रुका था। एक ऊंचाई पर आधार शिविर में मौजूद पर्वतारोही बर्फीली आंधी में दफन हो गये।शेरपा ने बताया कि घटना में टीम लीडर किम चांग हो सहित पांच दक्षिण कोरियाई पर्वतारोही और उनके नेपाली सहयोगी कर्मचारी की घटना में मौत हो गई। वे सात अक्टूबर को गुरजा गांव से पर्वत पर चढ़ाई के लिए गये थे।

शेरपा ने बताया कि जिस समय पर्वतारोही आगे की चढ़ाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे, उसी समय 3,500 मीटर की ऊंचाई पर भीषण बर्फीली आंधी के बाद हुए भूस्खलन में आधार शिविर दफन हो गया। शनिवार की सुबह बचाव कार्य के लिये एक हेलीकॉप्टर को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पश्चिम नेपाल स्थित माउन्ट गुरजा पर्वत की ऊंचाई 7,193 मीटर है।

Created On :   13 Oct 2018 9:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story