सिंगल यूज प्लास्टिक से तौबा, रैली निकालकर इकट्‌ठा की 500 किलो प्लास्टिक

Avoid using single use plastic, rally and collect 500 kg of plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक से तौबा, रैली निकालकर इकट्‌ठा की 500 किलो प्लास्टिक
सिंगल यूज प्लास्टिक से तौबा, रैली निकालकर इकट्‌ठा की 500 किलो प्लास्टिक

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। मनपा की "स्वच्छता ही सेवा" इस मुहिम के तीसरे चरण में 3 से 27  अक्टूबर तक प्लास्टिक पाबंदी जनजागृति, श्रमदान व प्लास्टिक मुक्तदिवाली जैसे विविध उपक्रम चलाकर प्लास्टिक संकलन किया जा रहा है इस कालावधि में जमा किया गया प्लास्टिक रिसाइकिल के लिए दिया जाएगा। इसी कड़ी में  महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक जटपुरा किले के चारों प्रवेश द्वारों से पृथक रैलियां निकाली गई। इस समय मनपा आयुक्त संजय काकडे के हाथों गांधीजी की प्रतिमा को अभिवादन कर इन रैलियों को हरी झंडी दी गई। जिसके बाद मनपा के स्वच्छता निरीक्षकों के नेतृत्व में जटपुरा, बिनबा, पठाणपुरा , अंचलेश्वर से रैलियां आरंभ हुई ।

शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए इन चारों रैलियों के माध्यम से 500 किलो प्लास्टिक जुटाया गया। इन रैलियों में विविध सामाजिक, पर्यावरणीय संस्था-संगठनों के पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए थे। इस समय प्लास्टिकमुक्त दिवाली के लिए यह मुहिम कारगर होगी, ऐसा दावा आज मनपा की ओर से किया गया। इस बीच सिंगल यूज प्लास्टिक से तौबा करने की शपथ सैकड़ों छात्र व नागरिकों को दिलाई गयी। इस अवसर पर मनपा ने आज क्लिनथॉन-फ्लैग रन का आयोजन किया था। जिसे नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। इस मुहिम में शामिल 300  से अधिक बच्चों ने 1800  कागजी बैग बनाए गए। जिसका वितरण मनपा की ओर से नागरिकों को किया जाएगा। दौरान गांधी चौक परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नुक्कड नाटक से जनजागरण किया गया। इस समय सेल्फी पॉईंट विशेष आकर्षण रहा। 

प्लास्टिकमुक्ति के लिए गाए रैप सांग
ग्रीन थिंकर्स सोसायटी की ओर से इस कार्यक्रम दौरान जिला स्टेडियम परिसर में आधुनिक पिढी के अनुरूप रॅप गीत, कविता व पथनाटक के माध्यम से प्लास्टिक प्रयोग न करने संबंधी जनजागृती की गयी। आज के उपक्रम दौरान जमा 500 किलो प्लास्टिक अंबुजा सिमेंट कंपनी को रिसायकल करने दिया गया। यहां पर 650 टन प्लास्टिक पर प्रतिदिन प्रक्रिया होती है। जिसे बाद में सिमेंट बनाने में इस्तमाल किया जाता है।  

कोलकाता के स्वच्छतादूतों को किया सम्मानित 
मनपा प्रशासन की ओर से मनपा आयुक्त ने स्वच्छता का संदेश देने कश्मीर से कन्याकुमारी ऐसी दुपहिया यात्रा करनेवाले कोलकाता के प्रतीक दास व गीतांजलि दास को सम्मानित किया। इस समय योगनृत्य प्रस्तुत किया गया। 

Created On :   3 Oct 2019 6:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story