अयोध्या में 5.51 दीये जलाकर बना विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले- मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया

अयोध्या में 5.51 दीये जलाकर बना विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले- मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया
अयोध्या में 5.51 दीये जलाकर बना विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले- मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया

डिजिटल डेस्क, आयोध्या। अयोध्या में पिछले चार दिन से चल रहे दीपोत्सव में शनिवार शाम को करीब 5.51 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। ये दीए पूरे शहर भर में 14 जगहों पर जलाए गए। इस आयोजन को गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में शामिल किया जा सकता है। इस मौके पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम, सीता और लक्ष्मण के हेलिकॉप्टर से अयोध्या आगमन पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सीएम योगी खुद आरती के साथ सीता-राम की अगवानी की।  

जानकारी अुनसार सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर ही 4 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दीपों की लौ में भगवान श्रीराम के दर्शन कराए गए। दीपोत्सव में भगवान श्रीराम के जीवन को दर्शाती 11 झांकियों की शोभायात्रा अयोध्या में निकाली गई। शोभायात्रा को फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीणा भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में दीपोत्सव की छटा को बढ़ाया है।

दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार में बिना किसी भेदभाव के सबका विकास हो रहा है। पिछली सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं। पीएम मोदी ने राम राज्य की धारणा को साकार किया है। मोदी ने भारत की परंपरा को विश्व पटल पर रखा है। भारत दुनिया में विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो रहा है। भारत किसी को छेड़ता नहीं, अगर कोई छेड़े तो उसे छोड़ता नहीं।

योगी ने कहा ​कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं से अवधपुरी के रूप में बदलने के लिए 226 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हो रहा है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को मोदी जी ने बेहतरीन तरीके से रखा है। आज दुनिया भारत के सांस्कृतिक गौरव का एहसास कर रही है। अयोध्या का दीपोत्सव हो या वाराणसी की देव दिवाली या फिर प्रयाग का कुम्भ हो, हम इसे भुला नहीं सकते।

योगी ने कहा​ कि सरकार की आवास, शौचालय, उज्ज्वला, बिजली और आयुष्मान आदि योजनाओं के बारे में भी योगी ने विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने इशारों-इशारों में पाकिस्तान को भी चेताया और कहा कि हमने अपने दुश्मनों को भी बखूबी जबाब दिया है। सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर अयोध्या की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं और यहां आना नहीं चाहती थीं।

थ्री-डी तकनीक से रामकथा का मंचन
दिवाली पर अयोध्या भगवान राम के रंग रंगी हुई है। यहां थ्री-डी तकनीक से रामकथा के मंचन हुआ। इसके अलावा सरयू तट पर नदी का किनारा 5.5 लाख दीयों से जगमग करेगा। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। राम नगरी को राम के रंग में पिरोने के लिए हजारों स्कूली बच्चों की भी खास भूमिका रही है। बच्चों ने भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी से अयोध्या को अलौकिक बना दिया है।

update

07:30- अयोध्या में बना सबसे ज्यादा दीये जलाने का रिकॉर्ड, सरयू तट पर जलाए 5 लाख 50 हजार दीपक। 

07:05- अयोध्या में सबसे ज्यादा दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना। राम की पैड़ी पर लेजर शो का आयोजन।

07:05- दीयों से जगमगाया अयोध्या का सरयू तट। देखें ​विहंगम नजारा...

 

06:50- अयोध्या में सरयू तट पर घाटों पर दीये जला रहे लोग।

 

06:45- अयोध्या में नया घाट पर आरती करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।

 

06:40- सरयू घाट पर आरती में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

06:25- पूरे नगर में 5.5 लाख दीये जलाकर रेकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहे लोग।

 

06:02- दीपोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए जुटी भारी भीड़। दीये से सजी अयोध्या। सरयू नदी के घाटों को रोशन कर रहे लोग।

 

 

 5:42- यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ योगी ने किया संबोधित

 

 

 

Created On :   26 Oct 2019 1:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story