बजाज इलेक्ट्रिकल्स के MD अनंत बजाज का निधन, शनिवार सुबह किया गया अंतिम संस्कार

bajaj electricals md anant bajaj dies due to cardiac arrest.
बजाज इलेक्ट्रिकल्स के MD अनंत बजाज का निधन, शनिवार सुबह किया गया अंतिम संस्कार
बजाज इलेक्ट्रिकल्स के MD अनंत बजाज का निधन, शनिवार सुबह किया गया अंतिम संस्कार
हाईलाइट
  • अनंत 41 वर्ष के थे।
  • कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ उनका निधन।
  • बजाज इलेक्ट्रिकल्स के MD अनंत बजाज का शुक्रवार को देहांत हो गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर अनंत बजाज का शुक्रवार को निधन हो गया। अनंत बजाज 41 वर्ष के थे। वह बजाज इलेक्ट्रिकल्स के चेयरमैन शेखर बजाज के पुत्र थे। ऐसा कहा जा रहा है कि उनका देहांत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह कोलाबादेवी के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर किया गया।

अनंत बजाज ने अपने बिजनेस करियर की शुरुआत 1999 में की थी। उन्होंने शुरुआत में बजाज इलेक्ट्रिकल्स में बतौर प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर का पद संभाला था। अनंत को कंपनी ने 2012 में जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया था। इसके अलावा अनंत इंडियन मर्चेंट्स चेंबर के यंग इंटरप्रेन्योर के सदस्य भी थे। साथ ही वह ग्रीनपीस संगठन से भी जुड़े हुए थे। अनंत को बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने दो महीने पहले ही मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था।

अनंत को टेक्नोलॉजी से बेहद लगाव था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह इसमें निरंतर प्रयोग करते रहते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में हाई मास्ट जैसी नई टेक्नोलॉजी को बनाने का जिम्मा उठाया था। इसके लिए उन्होंने 450 मिलियन का सेटअप भी तैयार किया था।

अनंत ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स में कई नए परिवर्तन किए। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में कई रिसर्च एंड डेवलपमेंट सुविधाएं स्थापित की। इनमें मुंबई का डिजिटल सेंटर भी शामिल है। इस डिजिटल सेंटर में रीयल टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। अनंत काम को लेकर काफी अनुशासित थे। उन्हें स्पोर्ट्स और ट्रैवलिंग का बहुत शौक था।

Created On :   11 Aug 2018 2:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story