दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो मासूमों सहित महिला घायल

Baldevgarh : Three injured in face to face collision of two cars
दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो मासूमों सहित महिला घायल
दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दो मासूमों सहित महिला घायल

डिजिटल डेस्क, बलदेवगढ़। खरगापुर-बलदेवगढ़ मार्ग पर दोपहर के समय तेज रफ्तार आ रही कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई है। जिसमें एक कार में सवार महिला सहित दो मासूम बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलदेवगढ़ में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बलदेवगढ़ निवासी राजपाल सिंह पायक अपनी काले रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 04 सीक्यू 2771 से खरगापुर से बलदेवगढ़ आ रहे थे। खरगापुर निवासी आसिफ रजा अपनी पत्नि और 2 दिन की नवजात बच्ची एवं अपनी दूसरी 8 माह की बच्ची को डॉक्टर को दिखाकर टीकमगढ़ से खरगापुर वापस जा रहे थे। भेलसी गांव में ग्वाल बाबा के पास अचानक तेज रफ्तार मे आए राजपाल सिंह की कार ने टक्कर मार दी है। जिससे आसिफ की पत्नि सहित नवजात बच्ची एवं 8 माह की बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें तत्काल ही एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलदेवगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों का इलाज किया गया है। वही आसिफ रजा ने बलदेवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

देहात थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को दबोचा-
एसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान को जारी रखते हुए देहात थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फरार रहने के चलते न्यायालय द्वारा उसे गिरफ्तार किए जाने वारंट जारी किए जा रहे थे। थाना प्रभारी रामभान शुक्ल ने बताया कि स्थाई वारंटी जगभान ठाकुर उर्फ गुड्डू राजा निवासी बडागांव खुर्द को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग जाता था। उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रधान आरक्षक राजेन्द्र यादव, आरक्षक तरबेज अली, अनुराग सिंह चंदेल, घनश्याम खटीक की टीम बनाई गई। टीम के सदस्यों ने उसकी जानकारी जुटाई और उसे झांसी रोड से गुरूवार के रोज गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान अनवरत रूप से जारी रहेगा।

Created On :   2 May 2019 5:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story