बैंक किसानों को समय पर फसल कर्ज दें : बावनकुले

Bank should give crop loans to the farmers on time: Bawankule
बैंक किसानों को समय पर फसल कर्ज दें : बावनकुले
बैंक किसानों को समय पर फसल कर्ज दें : बावनकुले

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने फसल उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को समय पर फसल कर्ज मुहैया कराने की सूचना बैंकों को दी है। इसके लिए गांव-गाव  कर्ज सम्मेलन लेकर किसानों का मार्गदर्शन करने को कहा है।

बताए जाएंगे फायदे

उन्होंने कहा कि खरीफ मौसम में बैकों को 979 करोड़ 95 लाख के फसल कर्ज वितरण का टारगेट दिया गया है। अब तक 13 हजार 694 किसानों को 134 करोड़ 43 लाख का कर्ज वितरण हो चुका है। बारिश के पूर्व किसानों को खेती के लिए जरूरी  खाद, बीज के लिए पैसे की जरूरत होती है।  गांव-गांव सम्मेलन लेकर किसानों को मार्गदर्शन किया जाएगा। कर्ज लेने से होनेवाले फायदे भी बताए जाएंगे। गत वर्ष 724 करोड़ यानी लक्ष्य का 60 फीसदी ही कर्ज बांटा गया था। इस साल 100 फीसदी टारगेट पूरा किया जाएगा। राजस्व व सहकार विभाग से जरूरी मदद बैंक अधिकारियों को दी जाएगी। अधिक से अधिक कर्ज वितरण के लिए बैंकों को विशेष काउंटर खोलने को कहा गया है। 

इन बैंकों ने बांटे कर्ज

राष्ट्रीयकृत बैैंकों ने 10 हजार 892 किसानों को 108 करोड़ 41 लाख का कर्ज बांटा है। नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने  2 हजार 472 खाताधारकों को 21 करोड़ 75 लाख व ग्रामीण बैंकों ने 330 खाताधारकों को 4 करोड़ 29 लाख रुपए कर्ज बांटा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 6 फीसदी, बैक ऑफ बड़ौदा 19 फीसदी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 33 फीसदी, बैंक ऑफ इंडिया ने 31 फीसदी कर्ज वितरण किया है। किसान  सम्मान योजना के तहत  जिले में 70 हजार 356 किसानांे का 434 करोड़ 52 लख रुपए का कर्ज  माफ हुआ है। 

पेश किया कर्ज का ब्योरा

प्रारंभ में जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक शरद  बारापात्रे ने खरीफ कर्ज योजना के तहत जिले में विविध बैंकों की तरफ से  बांटे गए फसल कर्ज का ब्यौरा पेश किया। बचत भवन सभागृह में खरीफ मौसम के कर्ज वितरण के संदंर्भ में राष्ट्रीयकृत व निजी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रमुखता से अपर जिलाधिकारी श्रीकांत फडके, निवासी उपजिलाधिकारी रवींद्र खजांजी, उपजिलाधिकारी अविनाश कातडे, अग्रणी बैंक के प्रबंधक शरद बारापात्रे  आदि उपस्थित थे। 


 

Created On :   2 Jun 2019 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story