नोटबंदी : यहां बिक रहे 500-1000 के पुराने नोट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान !

banned 500 and 1000 rupee note selling online on ebay website
नोटबंदी : यहां बिक रहे 500-1000 के पुराने नोट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान !
नोटबंदी : यहां बिक रहे 500-1000 के पुराने नोट, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज नोटबंदी की सालगिरह है। ठीक एक साल पहले आज के दिन 500 और 1000 रुपए के नोट चलन से बाहर हो गए थे। नोटबंदी के दौरान लोगों ने इन्हें बैंकों में जमा करा दिया था।  अब खबर है कि ये पुराने नोट ऑनलाइन बिक्री करने वाली वेबसाइट ebay पर बिक रहे हैं। खास बात ये है कि इनकी बोली वास्तविक कीमत से ज्यादा है। पुराने नोटों का कलेक्शन रखने शौकीन इन नोटों के खरीदार बनते हैं. बड़े स्तर पर इनकी बोली लगाई जाती है। खास नोटों की वैल्यू भी बड़ी होती है।

ebay पर लगती है बोली
भारतीय करंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है। ई-बे समय-समय पर ऐसे नोटों की बोली लगाता है। इस बोली में कोई भी वेबसाइट के माध्यम से भाग ले सकता है। यदि आपके पास कोई खास सीरीज का नोट है, तो आप भी कमाई कर सकते हैं। खासकर "786" डिजिट वाले नोट की बोली एक से तीन लाख रुपए तक लगती है। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता था।

Online sale of old 500 and 1000 rupee note, Ebay Website, Ebay official, Noteban, latest news, hindi news

 

क्यों लगती है बोली
शौकीनों के लिए ये बहुत पुराना शौक है। चलन से बाहर हुए नोटों को लोग अपने शौक के लिए इकट्ठा करते हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी ऐसा होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।

जानिए कितनी कीमत पर मिल रहे नोट
‘ebay’ वेबसाइट बिकने वाले 500 और 1000 के नोट 299 से 10000 रुपए तक की कीमत में मिल जाएंगे। इनके अलावा 200 और 500 के नए नोट भी साइट पर नीलामी के लिए मौजूद हैं। नए 500 के नोट की कीमत 1200 रुपए तक है। वहीं, दांडी मार्च के दौरान वाले 500 के नोट की कीमत 7 लाख रुपए तक है।

2000 का नया नोट भी नीलामी के लिए

वेबसाइट ebay पर 2000 रुपए का नोट भी नीलामी के लिए उपलब्ध है। इस नोट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ebay वेबसाइट पर 2000 हजार रुपए का एक नोट 1.50 लाख रुपए में मिल रहा है। यह नोट 786 सीरियल नंबर सीरीज का है। तमाम लोग इसे खरीदने के लिए इतने रुपए देने को तैयार है। लगातार इसकी बोलियां लग रही हैं। 

ebay, demonetisation, rs 2000 notes, new 2000 rs notes, rs 2000 notes selling on ebay, ebay new indian currency sale, demonetisation news, india news, latest news, viral news, trending news, indian express

 

786 नंबर के नोटों की कीमत और ज्यादा 
लकी माना जाने वाले नंबर 786 की सीरीज वाले नोटों की कीमत और ज्यादा है। 786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपए और 500 के नोट की कीमत 900 रुपए है। यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपए, 1 रुपए का पुराना नोट 140 रुपए और 100 रुपए का नोट 275 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, पूर्ण चक्र वाले 20 रुपए के पुराने नोट की कीमत 1699 रुपए है।

मिल सकती है सजा
आपको बता दें नोटबंदी के बाद पुराने नोट चलन में नहीं हैं। ऐसे में ज्यादा संख्या में इन्हें रखना दंडनीय अपराध है। कलेक्शन के तौर पर कुछ नोट रखे जा सकते हैं। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

Created On :   8 Nov 2017 6:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story