अंबानी के घर विराजे बप्पा तो उमड़ पड़ा बॉलीवुड, कई सितारों के घर पधारे गजानन

bappa at Ambanis house and also spreding blessing in bollywood stars home
अंबानी के घर विराजे बप्पा तो उमड़ पड़ा बॉलीवुड, कई सितारों के घर पधारे गजानन
अंबानी के घर विराजे बप्पा तो उमड़ पड़ा बॉलीवुड, कई सितारों के घर पधारे गजानन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर शुक्रवार को गणपति बप्पा विराजे हैं। यहां बॉलीवुड सितारों का जमघट देखने को मिला। यहां शाहरुख, सलमान के साथ ही, आमिर खान भी पहुंचे। इसी के साथ बच्चन परिवार की मौजूदगी भी खास रही। एक्ट्रेस करिश्‍मा कपूर इस मौके पर अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। 

बॉलीवुड का लगभग हर बड़ा सितारा अंबानी के घर ट्रेडिशनल स्‍टाइल में नजर आया। प्रियंका चोपड़ा भी इन दिनों मुंबई में हैं और इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंचीं। साथ ही मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी यहां नजर आए। 

वहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी पार्टी में पहुंची। दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही थी। दोनों के आते ही सबकी नजरें उन पर टिक गईं।

अंबानी के इलावा कई बॉलीवुड सितारों ने भी बप्पा को अपने घर बुलाया। सलमान की बहन अर्पिता खान से लेकर, विवेक ऑबेरॉय, संजय दत्त,सोनू सूद,तमन्ना भाटिया,श्रद्धा कपूर और कॉरियोग्रफर रेमो डिजूजा ने भी अपने घर भगवान गणेश का स्वागत किया।

तस्वीरों मे आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड किस तरह से बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है। 

Created On :   26 Aug 2017 9:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story