पंजाब का एक युवक ISI को भेज रहा था सेना की सीक्रेट इन्फॉरमेशन, पुलिस ने पकड़ा

Batala resident caught spying for Pak handlers
पंजाब का एक युवक ISI को भेज रहा था सेना की सीक्रेट इन्फॉरमेशन, पुलिस ने पकड़ा
पंजाब का एक युवक ISI को भेज रहा था सेना की सीक्रेट इन्फॉरमेशन, पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। BSF और इंडियन आर्मी की जासूसी करने वाले एजेंट को पंजाब के बटाला से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से सेना और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करता था। पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की सैन्य खुफिया इकाई की जानकारी के बाद ये कार्रवाई की है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस के हाथ लग सकती है।

 

खुफिया एजेंसी को मिला था इनपुट

जम्मू-कश्मीर में सैन्य खुफिया इकाई को पंजाब के एक शख्स का इनपुट मिला था। इसके बाद खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी पंजाब पुलिस को दी। खुफिया इकाई ने बताया था कि ज्ञानबीर सिंह (21) पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। वह सेना और बीएसएफ से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसियों से साझा कर रहा है। इसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और  जासूस को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए जासूस का नाम ज्ञानबीर सिंह बताया जा रहा है। ज्ञानबीर पंजाब के शिखर मसियां गांव का रहने वाला है। 

 

फोन के जरिए भेजता था जानकारी

IG(बॉर्डर) सुरेंदर पाल सिंह परमार ने ज्ञान सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टी की है। ज्ञान सिंह पाकिस्तान में फोन के जरिए भारतीय सेना की सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पहुंचाता था। इसकी जानकारी खुफिया एजंसी के लग चुकी। फोन ट्रेस करने पर ज्ञान सिंह की लोकेशन का पुलिस ने पता लगाया। लोकेशन ट्रेस होने के बाद जब ज्ञान सिंह ने पाकिस्तानी हैंडलर्स को फोन लगाया तो एसपी रैंके के ऑफिसरों ने ज्ञान सिंह के घर पर रेड मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण जानकारी पूछताछ में सामने आई है। लेकिन सुरक्षा कारणों से इसका खुलासा नहीं किया गया है। ज्ञान सिंह को अमृतसर  के ज्वाइंट इनवेस्टिगेशन सेंटर ले जाया गया है। यहां पर रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) और आर्मी संयुक्त रूप से पूछताछ करेगी।  

 

दिसंबर में भी पकड़ाया था एक जासूस

गौरतलब है कि दिसंबर 2017 में भी पंजाब की बटाला पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे एक जासूस को गिरफ्तार किया था। जासूस की पहचान गुरमुख सिंह के रूप मे हुई थी। गुरमुख सिंह बटाला के झुमका गांव का रहने वाला था। पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर की मिलिट्री इंटेलिजेंस यूनिट से मिली सूचना के आधार पर  गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 की धारा 3, 4, 5 और 9 तथा आईपीसी की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में गुरमुख ने बताया था की वह पाकिस्तान से आए हथियारों का उपयोग उग्रवादी गतिविधियों के लिए करना चाहता था। गुरमुख सिंह के कब्जे से पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक पासपोर्ट और भारतीय सेना की तैनाती संबंधित कुछ तस्वीरें बरामद की थी।

Created On :   25 Jan 2018 5:53 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story