पत्नी-गर्लफ्रेंड को विदेश दौरे पर ले जा सकते हैं भारतीय क्रिकेटर, BCCI ने दी इजाजत

पत्नी-गर्लफ्रेंड को विदेश दौरे पर ले जा सकते हैं भारतीय क्रिकेटर, BCCI ने दी इजाजत
हाईलाइट
  • इसके लिए बोर्ड की कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने एक शर्त भी रखी है।
  • BCCI ने खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को ले जाने की इजाजत दे दी है।
  • CoA ने कहा है कि पत्नी या गर्लफ्रेंड दौरा शुरू होने के दस दिन बाद ही वहां पहुंच सकेंगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी दौरे पर पत्नी या गर्लफ्रेंड को साथ ले जाने की इजाजत दे दी है। जानकारी के अनुसार बोर्ड की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) ने बुधवार को इसकी स्वीकृति दे दी। हालांकि इसके लिए CoA ने एक शर्त भी रखी है। CoA ने कहा है कि पत्नी या गर्लफ्रेंड दौरा शुरू होने के दस दिन बाद ही वहां पहुंच सकेंगी।

CoA ने कहा कि परिवार या गर्लफ्रेंड के जाने से टीम के अंदर का वातावरण पॉजिटिव ही होगा। CoA के मुताबिक विदेशी दौरे पर खिलाड़ी लंबे समय तक बाहर रहते हैं। ऐसे में परिवार वालों के जाने से माहौल सही रहेगा। CoA ने इस सम्बंध में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और कोच रवि शास्त्री से भी बात की है।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने BCCI से खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों को विदेशी दौरों पर पूरे समय तक साथ रखने की अनुमति मांगी थी। मौजूदा नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की पत्नियों या घर के सदस्यों को 2 सप्ताह तक टीम के साथ रूकने की अनुमति है। विराट इस नियम में बदलाव चाहते थे।

बता दें कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2015 में पत्नी और प्रेमिका को विदेशी दौरे पर ले जाने की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआती दौर में इसका बहुत विरोध हुआ था। इसके बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO जेम्स सदरलैंड इसकी पहल की थी। सीनियर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी विराट कोहली का सपोर्ट किया था। गंभीर ने कहा था कि पत्नी-गर्लफ्रेंड जाएंगी या नहीं यह खिलाड़ियों का व्यक्तिगत निर्णय है। जब तक खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, BCCI को इसके लिए अनुमति दे देनी चाहिए। 

Created On :   17 Oct 2018 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story