खेल पुरस्कारों के लिए BCCI की सिफारिश, खेल रत्न के लिए भेजा कोहली का नाम

BCCI recommends Dravid for Dronacharya, Kohli for Khel Ratna
खेल पुरस्कारों के लिए BCCI की सिफारिश, खेल रत्न के लिए भेजा कोहली का नाम
खेल पुरस्कारों के लिए BCCI की सिफारिश, खेल रत्न के लिए भेजा कोहली का नाम
हाईलाइट
  • विराट से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।
  • जिन खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश बीसीसीआई ने की है उनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली
  • अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़
  • लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर
  • शिखर धवन और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम शामिल हैं।
  • टीम इंडिया क

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली ।  बीसीसीआई ने खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम सरकार को भेज दिए हैं। जिन खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश बीसीसीआई ने की है उनमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, शिखर धवन और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम शामिल हैं।  बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने सरकार को नाम भेजे जानी की जानकारी दी है। 

खेल रत्न के लिए कोहली का नाम

बीसीसीआई ने लगातार दूसरे साल विराट कोहली का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा है। इससे पहले साल 2016 में कोहली का नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भेजा गया था लेकिन तब रियो ओलंपिक की तीन स्टार खिलाडिय़ों पीवी सिंधू, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को यह पुरस्कार मिला था। विराट कोहली को अगर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है तो वो इस पुरस्कार को पाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर होंगे। विराट से पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। सचिन को साल 1997-98 में जबकि धोनी को साल 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए राहुल का नाम 

पूर्व भारतीय कप्तान और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ के नाम की सिफारिश बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है। द्रविड़ के मार्गदर्शन में इस बार अंडर-19 क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीता है जबकि साल 2016 में द्रविड़ के ही मार्गदर्शन में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था हालांकि फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। द्रविड़ भारत ए टीम के भी कोच हैं और जूनियर तथा सीनियर क्रिकेट के बीच सेतु का काम कर रहे हैं।

ध्यानचंद पुरस्कार के लिए गावस्कर का नाम 

ध्यानचंद पुरस्कार के लिए बीसीसीआई ने लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर के नाम की सिफारिश की है। गावस्कर ने भारत की ओर से खेलते हुए सबसे पहले 10 हजार रन बनाए थे इसलिए उनका नाम इस पुरस्कार के लिए भेजा गया है। ध्यानचंद पुरस्कार भारत का सर्वोत्तम खेल पुरस्कार है जो किसी खिलाडी के जीवन भर के कार्य को गौरवान्वित करता है।अब तक 51 खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। हालांकि, इनमें एक भी क्रिकेटर शामिल नहीं हैं।

अर्जुन अवार्ड के लिए धवन-स्मृति के नाम 

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना के नामों की सिफारिश भी बीसीसीआई ने की है, दोनों के नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नामित किए गए हैं। 

Created On :   26 April 2018 6:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story