बीडी शर्मा बने एमपी ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष 

BD Sharma becomes Vice President of Madhya Pradesh Olympic Association
बीडी शर्मा बने एमपी ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष 
बीडी शर्मा बने एमपी ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।

गौरतलब है कि श्री शर्मा को गुरुवार को मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन का उपाध्यक्ष चुना गया है। शर्मा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की ओर से वालीवाल की वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट खिलाड़ी रह चुके हैं। वे अपने महाविद्यालय की ओर से एथलेटिक्स में चैपिंयन रहे हैं तथा कबड्डी के कप्तान रहे। युवा और खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र में उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने युवाओं और खेलों के संबंध में नीतियों के निर्धारण में अपनी अहम भूमिका निभायी है। उनके उपाध्यक्ष बनने से निश्चित ही ओलंपिक एसोसिएशन को नई उर्जा मिलेगी।                        

Created On :   24 Aug 2017 4:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story